Monday, March 16, 2026
Homeताजा खबरराजस्थान में भाजपा की गारंटियां : पेपर लीक की जांच के लिए...

राजस्थान में भाजपा की गारंटियां : पेपर लीक की जांच के लिए SIT, एंटी रोमियो फोर्स बनेगी, गरीब बच्चियों को पीजी तक देंगे मुफ्त शिक्षा

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने गुरुवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा ने वादा किया कि गेहूं की फसल 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी। इसके साथ ही जिन किसानों की जमीन कुर्क हो गई है, उन्हें मुआवजा देने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर शहर में एंटी रोमियो फोर्स तैयार करवाई जाएगी और हर थाने में एक महिला डेस्क बनाई जाएगी।

राजस्थान में भाजपा जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ प्रदेश की महिलाओं व छात्रों की सुविधाओं का खासा ध्यान रख रही है। लाडली बहनों को घर, प्रत्येक माह आर्थिक सहायता, गरीब परिवार के छात्रों को 12वीं कक्षा तक फ्री शिक्षा और सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील के साथ पौष्टिक आहार देने सहित छात्राओं को पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त देने और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं लाडली बहन योजना के परिवारों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा कर रही है।

भाजपा 15 से लेकर 22 नवंबर तक आक्रामक तरीके चुनाव प्रचार अभियान चलाएगी। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को बाड़मेर जिले के बायतु में जनसभा की। अब 18 नवंबर को भरतपुर और नागौर व 20 नवंबर को पाली में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही 22 नवंबर को जयपुर में करीब नौ किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित किया जाएगा।

राजस्थान में घोटाले वाली सरकार : जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में नंबर-1 पार्टी है। अशोक गहलोत सरकार के लिए जल जीवन मिशन, जेब भरो मिशन बन गया। राजस्थान में घोटाले वाली सरकार चल रही है। अगर राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी तो गहलोत सरकार में हुए पेपर लीक मामले की SIT जांच कराई जाएगी। भाजपा राजस्थान में 40 हजार करोड़ रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करेगी।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular