Thursday, March 5, 2026
HomeCrime Newsराजस्थान : जयपुर में दीपावली के दिन 84 लोग घायल हुए, आग...

राजस्थान : जयपुर में दीपावली के दिन 84 लोग घायल हुए, आग लगने की करीब 25 सूचनाएं मिलीं

जयपुर। दीपावली के पर्व पर शहरभर में 84 से अधिक लोग घायल हो गए और आग लगने की करीब 25 सूचनाएं मिलीं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में झुलस कर घायल होने के कुल 84 मामले सामने आए, जिनमें आखों में चोट के 43 मामले हैं।

एसएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने कहा, ‘‘41 लोग झुलस गए और उन्हें कल रात अस्पताल लाया गया। उनमें से सात लोगों को भर्ती कर लिया गया और बाकी को प्राथमिक उपचार दिया गया।’’

उन्होंने बताया कि आज सुबह समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान दर्ज किए गए कुल 84 मामलों में से 43 आखों में चोट के थे। सात लोगों को उपचार के लिये भर्ती किया गया है। जबकि 36 लोगों आपातकालीन उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अन्य अस्पतालों में कुछ और मामले सामने आए हैं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र मीणा ने बताया कि बीती रात आग लगने की करीब 25 सूचनाएं मिलीं, हालांकि कोई बड़ी घटना नहीं हुई और कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चुनावी आचार संहिता के चलते और दीपावली के पर्व को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण रहा।’’

उन्होंने बताया कि राजधानी में भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को सुगम बनाने के लिये विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular