Friday, March 27, 2026
HomePush Notification'जंग के परिणाम कोरोना महामारी जैसे ही गंभीर', पुतिन बोले-युद्ध लड़ रहे...

‘जंग के परिणाम कोरोना महामारी जैसे ही गंभीर’, पुतिन बोले-युद्ध लड़ रहे देशों को इसके असर का अंदाजा नहीं

Putin On US Israel Iran War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को लेकर चेतावनी दी है कि इसके परिणाम कोरोना महामारी जितने गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध से सप्लाई चेन, तेल-गैस और उर्वरक सेक्टर प्रभावित हो रहे हैं, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है।

Putin On US Israel Iran War: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के परिणाम कोविड-19 महामारी जितने गंभीर हो सकते हैं. मॉस्को में बिजनेस लीडर्स के साथ बैठक के दौरान पुतिन ने कहा कि जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हो रही है. उन्होंने बताया कि इसका सीधा असर तेल-गैस, धातु और उर्वरक (फर्टिलाइजर) सेक्टर पर पड़ रहा है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है.

‘मिडिल ईस्ट संघर्ष के परिणामों का सटीक आकलन करना बेहद कठिन’

पश्चिम एशिया में तनाव के कारण तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। कई देशों में ऊर्जा संकट गहराने लगा है और कुछ देशों ने तो इमरजेंसी जैसे कदम भी उठाए गए हैं. पुतिन ने कहा, ‘मिडिल ईस्ट में संघर्ष के परिणामों का सटीक आकलन करना बेहद कठिन है. जब इसमें शामिल पक्ष ही नहीं जानते कि आगे क्या होगा, तो हम कैसे अनुमान लगा सकते हैं? हालांकि, पहले से ही ऐसे अनुमान हैं, जो बताते हैं कि इसकी तुलना (कोरोना) महामारी से की जा सकती है.

‘कूटनीतिक समाधान निकालने की आवश्यकता’

व्लादिमीर पुतिन के बयान से संकेत मिलता है कि आने वाले समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने बड़ी चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि यदि युद्ध लंबा खिंचता है, तो इसका असर दुनिया के लगभग हर देश पर पड़ना तय है. ऐसे हालात में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक समाधान निकालने की आवश्यकता और भी बढ़ गई है. वैश्विक संकट को टालने के लिए समय रहते ठोस कदम उठाना जरूरी होगा.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Excise Duty: कच्चे तेल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular