Tuesday, February 3, 2026
HomeAjmerRajasthan News: Pushkar में 2 विदेशी टूरिस्ट को पोस्टर चिपकाना पड़ा महंगा,...

Rajasthan News: Pushkar में 2 विदेशी टूरिस्ट को पोस्टर चिपकाना पड़ा महंगा, भारत छोड़ने का नोटिस जारी

राजस्थान के पुष्कर में सार्वजनिक स्थानों पर राजनीतिक पोस्टर लगाने के आरोप में दो ब्रिटिश पर्यटकों को भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है। जांच में राजस्थान पुलिस CID ने पाया कि उन्होंने वीजा शर्तों का उल्लंघन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के अनुसार, यह कार्रवाई इमिग्रेशन एवं विदेशी नागरिक कानून 2025 के तहत की गई है।

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस के अपराध जांच विभाग (CID) ने पुष्कर कस्बे में सार्वजनिक स्थानों पर राजनीतिक पोस्टर लगाने के आरोप में 2 ब्रिटिश नागरिकों को भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। इन कथित पोस्टर्स पर ‘फिलीस्तीन को आजाद करो, इजराइल का बहिष्कार करो’ जैसे संदेश लिखे थे.

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 21 जनवरी को शहर भर में कई स्थानों पर इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष से संबंधित पोस्टर दिखने की रिपोर्ट मिली. जिसके बाद CID की एक टीम ने मामले की जांच की और इस गतिविधि में 2 विदेशी पर्यटकों के शामिल होने का पता चला.

पर्यटकों ने किया वीजा की शर्तों का उल्लंघन

पुलिस ने बताया कि दोनों पर्यटक वीजा पर भारत आए हैं. CID ने पाया कि उनका कृत्य वीजा की उन शर्तों का उल्लंघन है, जो राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने पर रोक लगाती हैं.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (CID) राजेश मीणा ने कहा कि भारत में रहते हुए दूसरे देशों के प्रति अनादर दिखाने वाली गतिविधियों में शामिल होना वीजा नियमों का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि ये नोटिस इमिग्रेशन एवं विदेशी नागरिक कानून 2025 के प्रावधानों के तहत जारी किए गए हैं, जिसमें दोनों को देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है.

सार्वजनिक स्थानों से हटाए गए पोस्टर

उल्लेखनीय है कि पुष्कर में हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं जिनमें इजरायल के भी कई लोग शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त पोस्टर के संबंध में पर्यटकों से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली थी. CID के दखल के बाद सार्वजनिक स्थानों से इन पोस्टर को हटा दिया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन इलाकों में जांच की जहां अक्सर विदेशी पर्यटक आते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और तो ऐसे पोस्टर नहीं लगे।

ये भी पढ़ें: Air India ने Boeing 787 में फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की शुरू, लंदन- बेंगलुरू फ्लाइट में खराबी आने के बाद उठाया कदम

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular