Monday, June 23, 2025
HomeNational NewsPunjab by-election: लुधियाना में AAP ने मारी बाजी, संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस...

Punjab by-election: लुधियाना में AAP ने मारी बाजी, संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस उम्मीदवार को 10 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

Punjab by-election: देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। पंजाब की एक मात्र सीट लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर एकबार फिर से ‘आप’ ने बाजी मारी है। इसके साथ ही आप आदमी पार्टी ने गुजरात के विसावदर सीट पर भी जीत हासिल की है।

10 से ज्यादा वोटों से जीते संजीव अरोड़ा

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने लुधियाना सीट पर हुए उपचुनाव में अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु को सोमवार को 10,637 मतों के अंतर से हराया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अरोड़ा को 35,179 वोट मिले जबकि आशु को 24,542 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जीवन गुप्ता को 20,323 वोट मिले जबकि शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी परोपकार सिंह घुम्मण को 8,203 वोट मिले।

गुरप्रीत गोगी के निधन से खाली हुई थी सीट

आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी और यहां चुनाव आवश्यक हो गया था। इस विधानसभा सीट पर 19 जून को हुए उपचुनाव में डाले गए मतों की गिनती यहां खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में स्थापित एक केंद्र में सुबह आठ बजे शुरू हुई। ‘आप’ की जीत के बाद लुधियाना में अरोड़ा के आवास और पार्टी कार्यालय में जश्न शुरू हो गया।

जीत के बाद लौटी केजरीवाल की चेहरे की रौनक

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दोनों सीटों पर जीत के लिए बीते कई महीनों से खुद मेहनत कर रहे थे। केजरीवाल ने पंजाब में भगवंत मान शासन के तीन साल के काम खासकर मुफ्त बिजली, बेहतर स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार का मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा था। केजरीवाल गली-गली में जाकर कहते थे, ‘अगर आप चाहते हैं कि आपके इलाके में काम हो तो सिर्फ आप विधायक ही उसे सुनिश्चित कर सकता है।’ दूसरी ओर, कांग्रेस ने आप पर वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, जबकि भाजपा ने शहरी मतदाताओं को लुभाने के लिए केंद्र की योजनाओं का सहारा लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular