Friday, July 5, 2024
HomeMP- CGप्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा महिला आरक्षण विधेयक का...

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा महिला आरक्षण विधेयक का क्या मतलब अगर इसे तुरंत लागू नहीं कर सकते…

मध्य प्रदेश। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार महिलाओं के साथ मजाक कर रही है क्योंकि विधानमंडलों में उनके लिए सीटें आरक्षित करने वाला नया कानून 10 साल तक लागू नहीं किया जा सकता है। चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के धार जिले के मोहनखेड़ा में गुरुवार को एक जनसभा में बोलते हुए उन्होंने पूछा कि अगर महिला आरक्षण तुरंत लागू नहीं किया जा सकता तो सरकार इस स्तर पर विधेयक क्यों लायी।

गांधी ने कहा भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधेयक लेकर आई….हम सभी विपक्षी दलों ने भी इसका समर्थन किया। फिर पता चला कि इसे 10 साल तक लागू नहीं किया जाएगा, उससे पहले जनगणना कराई जाएगी और परिसीमन होगा। तो फिर इस घोषणा का मतलब क्या था?…आप महिलाओं को मजाक समझ रहे हैं?

कांग्रेस नेता ने बताया कि सरकार को नये अधिनियम (जो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करता है) को लागू करने से पहले परिसीमन करना होगा और इसमें 10 साल लगेंगे। अगर सभी को समान अधिकार है तो जाति आधारित जनगणना क्यों नहीं कराई जा रही? उन्होंने कहा कि बिहार में जाति आधारित जनगणना में पाया गया कि 84 फीसदी आबादी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दलित है, लेकिन ये लोग सरकारी पदों पर नहीं हैं, लेकिन इस बारे में जब उनसे पूछा जाता है तो वे (भाजपा) चुप हो जाते हैं।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments