Monday, March 16, 2026
HomeNational NewsBRICS Plus Controversy : कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा- ट्रंप को खुश...

BRICS Plus Controversy : कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा- ट्रंप को खुश रखने के लिए ‘ब्रिक्स+’ की अध्यक्षता की प्रतिष्ठा कम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

BRICS Plus Controversy : नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश रखने और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ करीबी संबंध बनाए रखने की लालसा में ‘ब्रिक्स+’ अध्यक्षता के महत्व और उसकी प्रतिष्ठा को कम कर रहे हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि ‘ब्रिक्स+’ की अध्यक्षता करते हुए भारत, पश्चिम एशिया संकट पर कोई सामूहिक बयान जारी नहीं कर पाया है।

ट्रंप और नेतन्याहू को खुश रखने के आरोप, कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘ 2025 में ब्राजील ब्रिक्स+ का अध्यक्ष था। उसने जून 2025 में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के मुद्दे पर 11 सदस्य देशों से एक संयुक्त बयान जारी करवाया था।

भारत 2026 में ब्रिक्स+ की अध्यक्षता कर रहा है। लेकिन अब तक उसने अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर हवाई हमलों और लक्षित हत्याओं, तथा इसके बाद ईरान द्वारा खाड़ी देशों में गैर-सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों तथा श्रीलंका और भारत के करीब हिंद महासागर में अमेरिकी नौसेना की स्तब्ध करने वाली कार्रवाई पर कोई सामूहिक बयान जारी करने की न तो इच्छा दिखाई है और न ही साहस जुटाया है।’

उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ट्रंप को खुश रखने और बेंजामिन नेतन्याहू के साथ करीबी संबंध बनाए रखने की लालसा में प्रधानमंत्री मोदी ‘ब्रिक्स+’ अध्यक्षता के महत्व और उसकी प्रतिष्ठा को कम कर रहे हैं।’ ‘ब्रिक्स+’ दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका तथा कई अन्य देशों का एक अंतरराष्ट्रीय समूह है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular