Saturday, October 5, 2024
Homeताजा खबरराष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना का किया उद्घाटन

गुजरात । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को गुजरात विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (एनईवीए) परियोजना का उद्घाटन किया, जिसका मकसद सदन के कामकाज को कागज रहित बनाना है।

राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि इस परियोजना से विधानसभा के कामकाज में पारदर्शिता आएगी। राष्ट्रपति ने बुधवार को शुरू हुए गुजरात के 4 दिवसीय मानसून सत्र के दौरान विधायकों को भी संबोधित किया।

उन्होंने कहा एनईवीए एक प्रगतिशील बदलाव है, जो गुजरात विधानसभा के कामकाज में पारदर्शिता लाएगा और सदन के सदस्यों को अन्य विधानसभाओं की सर्वोत्तम प्रथाओं तक पहुंच उपलब्ध कराने में भी मदद करेगा।

मुर्मू ने कहा कि सौर गठबंधन के बाद, हाल ही में संपन्न जी20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक जैव ईधन गठबंधन की स्थापना पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments