Wednesday, October 15, 2025
HomeBiharBihar chunav 2025 : पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र, भाजपा,...

Bihar chunav 2025 : पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र, भाजपा, एनडीए गठबंधन, बूथ कार्यकर्ता, सुशासन नारा, महिला मतदाता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं से ‘नमो ऐप’ के जरिए संवाद करते हुए कहा कि वे हर घर जाकर केंद्र और राज्य की योजनाओं का प्रचार करें। उन्होंने नारा दिया, “एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार - इससे बनेगी सुशासन की सरकार।” मोदी ने बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर दिया और महिलाओं से समूह में मतदान कर लोकतंत्र का उत्सव मनाने की अपील की।

Bihar chunav 2025 : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर घर जाने को कहा और ‘एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार – इससे बनेगी सुशासन की सरकार’ का नारा दिया। चुनावी राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘नमो ऐप’ के माध्यम से संवाद करते हुए, प्रधानमंत्री ने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर मतदान केंद्र (बूथ) पर ध्यान देने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक परिवार को उन्हें उपलब्ध सरकारी लाभों के बारे में बताने के लिए प्रोत्साहित किया।

पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र

मोदी ने कार्यकर्ताओं का भोजपुरी में अभिवादन करने के बाद कहा, ‘जब हर बूथ मजबूत होता है, तभी पार्टी जीतती है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘हर बूथ कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में मोदी है।’ उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं के बारे में मतदाताओं को उनकी ओर से गारंटी देने को कहा। उन्होंने कहा, ‘बिहार के बूथ कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों के परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के वीडियो भी दिखाने और साझा करने चाहिए।’

मोदी ने ‘एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार – इससे बनेगी सुशासन की सरकार’ का नारा दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 14 नवंबर को राजग (एनडीए) की जीत के बाद एक और दिवाली सुनिश्चित करने में बिहार की माताएं और बहनें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि बिहार की सभी बहनों और माताओं को समूह में मतदान करने जाना चाहिए, गीत गाना चाहिए, थाली बजाकर लोकतंत्र का उत्सव मनाना चाहिए।

दो चरणों में होगा बिहार चुनाव

प्रधानमंत्री ने बिहार में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 23 अक्टूबर को भाई दूज पर अपने बूथ की सभी बहनों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करें। भाजपा ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 12 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को बक्सर से मैदान में उतारा गया है। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होने हैं। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular