Wednesday, July 3, 2024
Homechunavi halchalPM Modi : हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला,...

PM Modi : हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, केवल नारे नहीं दिए… केरल में कांग्रेस पर गरजे पीएम मोदी, बोले- 10 साल पहले देश में कमजोर सरकार थी

एर्नाकुलम। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को केरल में पार्टी के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा की आगामी आम चुनावों में जीत में केरल की भी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि हमारा पहला संकल्प होना चाहिए हम अपना बूथ जीतेंगे और अगर हम एक बूथ जीत सकते हैं, तो हम केरल जीत सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कोच्चि में पार्टी के शक्ति केंद्र प्रभारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस, सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें मतदाताओं को बताना होगा कि 10 साल पहले देश में एक कमजोर सरकार थी। तब आए दिन आतंकी हमले होते थे। आज पूरी दुनिया भारत को विश्व मित्र के रूप में देख रही है और भारत और भारतीयों का गौरव नई ऊंचाइयों को छू रहा है। खाड़ी देशों में भारतीयों का सम्मान बढ़ा है।

**EDS: IMAGE VIA PMO** Kochi: Prime Minister Narendra Modi with Kerala Governor Arif Mohammed Khan, Union Ministers Sarbananda Sonowal and V. Muraleedharan, and Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan during the inauguration of various developmental projects, in Kochi, Wednesday, Jan. 17, 2024. (PTI Photo)(PTI01_17_2024_000190B)

पीएम नरेंद्र मोदी पिछले 15 दिनों में तीसरी बार दक्षिण के दौरे पर आए हैं। सुबह पीएम मोदी ने त्रिशुर के गुरुवायूर मंदिर में पूजा की। दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने कोच्चि में कोचीन शिपयार्ड के 4 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। पीएम इसके बाद एर्नाकुलम के शक्ति केंद्र में शामिल हुए। इस दौरान पीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

आइये जानते हैं पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की 4 बड़ी बातें

  1. पीएम मोदी ने शक्ति केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें वोटर को बताना होगा देश में 10 साल पहले एक कमजोर सरकार थी। आतंकी हमले होते थे। आज दुनिया भारत को विश्व मित्र के रूप में देख रही है। केरल के हजारों लोग खाड़ी देशों में रहते हैं। ऐसे में पीएम ने एनआरआई वोटर्स को अपनी ओर रिझाने के लिए कहा कि आज खाड़ी देशों में भारतीयों का सम्मान बढ़ा है।
  2. पीएम ने कहा कि पिछले 9 सालों के दौरान हमारी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पांच दशकों तक सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया। हमने विकास का रास्ता चुना है जो कि सही है। भारत सरकार की प्राथमिकता नागरिकों की कमाई के बचत बढ़ाना भी है। आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए का इलाज फ्री मिलने से देश के लोगों के 1 लाख करोड़ रुपए बच गए।
  3. दस साल पहले कांग्रेस की सरकार में 2 लाख से ज्यादा की इनकम पर टैक्स लगता था। अब 7 लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं है। हमारी सरकार में मोबाइल और डेटा भी सस्ता हुआ है। दस साल पहले की डेटा की जो कीमत थी वो अगर अभी होती तो आपके मोबाइल का बिल 5 हजार रुपए होता।
  4. प्राचीन काल का भारत समृद्ध था इसकी वजह समुद्र में हमारी भागीदारी बड़ी थी। तब हमारी ताकत हमारे बंदरगाह थे. आज भाजपा सरकार एक बार फिर बंदरगाहों को मजबूत करने में जुटी है।
**EDS: IMAGE VIA PMO** Thrissur: Prime Minister Narendra Modi feeds fish during a visit to Triprayar Sree Ramaswamy Temple, in Thrissur district, Kerala, Wednesday, Jan. 17, 2024. (PTI Photo)(PTI01_17_2024_000320B)

पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केरल में भाजपा को सशक्त करने वाले आप सभी कार्यकर्ताओं के सामने आना मेरे लिए सुखद होता है। राजनीतिक हिंसा के बीच भी अपनी विचारधारा और देशभक्ति के प्रति समर्पित रहने वाली कार्यकर्ताओं की पीढ़ी को मैं आज नमन करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलने से देश के लोगों को एक लाख करोड़ रुपए की बचत हुई है, जन औषधि केंद्रों से 80%छूट पर दवाई लेने से देश के लोगों के 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक बचे हैं।  

कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी ने दिया ये संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा पहला संकल्प होना चाहिए ‘हम अपना बूथ जीतेंगे’। अगर हम एक बूथ जीत सकते हैं, तो हम केरल जीत सकते हैं। आपको अधिक मेहनत करनी होगी और हर मतदाता पर ध्यान देना होगा। केरल के लोगों के साथ संबंध बनाना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपको सभी को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में लाना है और उन्हें ‘मोदी की गारंटी’ अभियान में शामिल करने में मदद करनी है। भारतीयों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है क्योंकि दुनिया अब भारत को ‘विश्वामित्र’ के रूप में बोलती है। भाजपा की पारदर्शी नीतियों के सकारात्मक परिणाम स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि महज 9 साल में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं। जबकि कांग्रेस ने पांच दशक तक सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments