Monday, February 23, 2026
HomeNational News'कांग्रेस ने वैश्विक आयोजन को गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया, AI...

‘कांग्रेस ने वैश्विक आयोजन को गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया, AI ग्लोबल समिट में प्रदर्शन पर बरसे पीएम मोदी, कहा-‘ये BJP का समारोह नहीं था’

मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने AI ग्लोबल समिट में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह देश का कार्यक्रम था, भाजपा का नहीं, लेकिन कांग्रेस ने विदेशी मेहमानों के सामने राजनीति कर देश की छवि खराब की।

Namo Bharat Meerut Metro Inauguration: पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. प्रधानमंत्री ने कहा-‘एक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन देश में ही कुछ राजनैतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे. भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ, दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए. पूरा देश गर्व से भर गया लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया. समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए.”

कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “कांग्रेस ने नेताओं ने वहां जो कुछ किया वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कितनी दिवालिया, कितनी दरिद्र हो गई है. कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है. कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है, ये मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, मेरी मां को गाली देने से इन्हें कोई परहेज़ नहीं है, उन्हें भाजपा, NDA से विरोध है. लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि AI ग्लोबल समिट यह भाजपा का समारोह नहीं था और न ही भाजपा का कोई नेता वहां मौजूद था. यह देश का, देश के सम्मान का कार्यक्रम था लेकिन कांग्रेस ने परसो सारी मर्यादाएं तोड़ दी. पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है लेकिन दुर्भाग्य देखिए इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने की बजाय गाजते हैं. देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं.’

पीएम मोदी ने संसद सत्र को लेकर साधा निशाना

मोदी ने संसद सत्र का जिक्र कर निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस की इन हरकतों का मामला लगातार चल रहा है. इन्होंने संसद में क्या किया? संसद में खुद कुछ नहीं कर पा रहे तो अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं देते, संसद चलने नहीं देते. इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा है. दिल्ली में जो उन्होंने यह नंगापन दिखाया उससे उनके सारे साथी दल चौंक गए हैं, सबने उनसे किनारा कर लिया.’

विकसित भारत की कनेक्टिविटी की शानदार झांकी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “बाबा औघड़नाथ की इस पावन धरती पर आज विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के लिए नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है। आज पहली बार एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है. विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी यह उसकी एक शानदार झांकी है. शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्वीन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन का काम हुआ है.’

‘2014 से पहले भारत में मेट्रो का विस्तार बहुत धीमी गति से हो रहा था’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैंने मेरठ मेट्रो में सफर किया, इस दौरान मेरी स्कूल, कॉलेज के कई युवाओं से बातचीत हुई. सबका यही कहना था कि इतने शानदार दिनों की कल्पना उन्होंने नहीं की थी, वे उन पुराने दिनों को याद कर रहे थे जब शाम होते ही पूरे रूट में सन्नाटा छा जाता था. यहां डर और भय का माहौल होता था. अब एक तरफ कानून-व्यवस्था भी सुधरी है और दूसरी तरफ, लोगों को सुविधापूर्ण और सुरक्षित यात्रा का भी माध्यम मिला है.’ 2014 से पहले भारत में मेट्रो का विस्तार बहुत धीमी गति से हो रहा था. कांग्रेस के शासन में देश के सिर्फ 5 शहरों में ही मेट्रो चल पाई जबकि आज भाजपा सरकार में देश के 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चलने लगी है. आज भारत मेट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा बड़ा नेटवर्क बन चुका है.’

ये भी पढ़ें: Namo Bharat Meerut Metro: अब दिल्ली से मेरठ का सफल हुआ आसान, पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular