Sunday, April 12, 2026
Homechunavi halchal'TMC ने काम नहीं केवल काले कारनामे किए', सिलीगुड़ी में गरजे पीएम...

‘TMC ने काम नहीं केवल काले कारनामे किए’, सिलीगुड़ी में गरजे पीएम मोदी, बोले- इस बार टीएमसी का बंगाल से जाना तय

PM Modi Siliguri Rally: पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी रैली में ममता बनर्जी और TMC पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि TMC ने विकास नहीं बल्कि “काले कारनामे” किए हैं और जनता से हिसाब देना होगा। पीएम ने आरोप लगाया कि बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति हो रही है और इस बार राज्य से TMC का जाना तय है।

PM Modi Siliguri Rally: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रविवार को पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने कहा- TMC को पाई-पाई का हिसाब देना होगा. ये लोगों को भयभीत रखते थे. अब बंगाल सहन नहीं करेगा. भाजपा का मंत्र है सबका साथ, सबका विकास लेकिन बंगाल में भाजपा का फॉर्मूला होगा सबका साथ, सबका विकास और TMC के लुटेरों का पूरा हिसाब.’

‘TMC ने काम नहीं केवल काले कारनामे किए ‘

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-‘TMC ने काम नहीं केवल काले कारनामे किए हैं. TMC ने नॉर्थ बंगाल की संरचना को पीछे रखा हुआ है. हर क्षेत्र में उपेक्षा ही मिली है. TMC सरकार ने मदरसों के लिए करीब 6 हजार करोड़ का बजट दिया है. TMC अपने खास वोट बैंकरों के लिए ही तुष्टीकरण करती है’.

‘बंगाल से TMC का जाना तय है’

पीएम मोदी ने कहा-‘मैं कल बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों में गया था और वहां मैंने काफी उत्साह देखा जहां कई बुजुर्ग लोग मीलों तक पैदल चलकर आए थे. इस बार बंगाल से TMC का जाना तय है. आपका स्नेह और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा है. मैं आपके लिए खुद को हर पल खपा दूंगा. मैं केवल आप लोगों के लिए ही जीऊंगा. सिलीगुड़ी की यह रैली TMC के महान जंगलराज की विदाई का संकेत है.”

‘सिलीगुड़ी कॉरिडोर देश, सुरक्षा और समृद्धि का कॉरिडोर है’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि’ भाजपा के लिए सिलीगुड़ी कॉरिडोर देश, सुरक्षा और समृद्धि का कॉरिडोर है. हम इसे सशक्त करने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं. यह प्रोजेक्ट बंगाल और सिक्किम की कनेक्टिविटी, ट्रेड और पर्यटन को बहुत बल देगा. TMC केंद्र सरकार की हर परियोजना में रुकावटे लगाती है. भाजपा ने चाय बागानों में अनेक सुविधाएं विकसित की हैं. टी-गार्डन के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर बहुत काम हुआ है. भाजपा बंगाल की हर बेटी में आत्मविश्वास देखना चाहती है.”

ये भी पढ़ें: जयपुर में बाइक सवार युवती से छेड़छाड़ मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करेगी मामले का खुलासा


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular