Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationPM Modi Emmanuel Macron Meeting: पीएम मोदी की आज फ्रांस के राष्ट्रपति...

PM Modi Emmanuel Macron Meeting: पीएम मोदी की आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात, मीटिंग से पहले PM Modi ने कही बड़ी बात

PM Modi Emmanuel Macron Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron की आज मुलाकात होगी। बैठक से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को लेकर वह उत्साहित हैं।

PM Modi Emmanuel Macron Meeting: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी की आज मुलाकात होगी. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा- भारत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की यात्रा और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को लेकर उत्साहित है. मोदी ने ‘एक्स’ पर मैक्रों की एक ‘पोस्ट’ पर टिप्पणी करते हुए यह बात कही। फ्रांस के राष्ट्रपति ने पोस्ट में कहा था कि वह भारत रवाना हो गए हैं और मुंबई एवं नई दिल्ली की अपनी 3 दिवसीय यात्रा के दौरान वह एवं मोदी दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और आगे ले जाएंगे.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘भारत में आपका स्वागत है! भारत आपकी यात्रा और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्साहित है. मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेगी तथा वैश्विक प्रगति में योगदान देगी। मेरे प्रिय मित्र- इमैनुएल मैक्रों, मुंबई में और फिर दिल्ली में मिलते हैं.’

मैक्रों ने भारत रवाना होते समय कही थी ये बात

इससे पहले, मैक्रों ने भारत के लिए रवाना होते समय सोमवार को ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘भारत रवाना हो गया हूं. मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन का सफर. ताकि हमारी रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाया जा सके. मेरे साथ विमान में व्यापार जगत के दिग्गज और आर्थिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक एवं डिजिटल क्षेत्र के वे लोग हैं जो भारत और फ्रांस के बीच संबंधों को वास्तविक, ठोस रूप देते हैं. हम साथ मिलकर सहयोग को और आगे ले जाएंगे. मेरे प्रिय मित्र- नरेन्द्र मोदी, कल मिलते हैं.’

राष्ट्रपति मैक्रों की चौथी भारत यात्रा

दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे. बता दें कि राष्ट्रपति मैक्रों भारत की मेजबानी में आयोजित AI (कृत्रिम मेधा) शिखर सम्मेलन में भाग लेने और मुंबई में द्विपक्षीय शिखर बैठक करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं. यह राष्ट्रपति मैक्रों की भारत की चौथी और मुंबई की पहली यात्रा है।

ये भी पढ़ें: Jaipur Crime News: भैंस चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप जब्त, 4 पशु बरामद

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular