Thursday, February 26, 2026
HomePush NotificationPM Modi Instagram पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले बने पहले वर्ल्ड लीडर,...

PM Modi Instagram पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले बने पहले वर्ल्ड लीडर, जानें रेस में डोनाल्ड ट्रंप किस नंबर पर

PM Modi Instagram Followers: पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर पाने वाले दुनिया के पहले नेता बन गए हैं। 2014 में जुड़े मोदी का अकाउंट वैश्विक नेताओं में सबसे लोकप्रिय डिजिटल मंच बन गया है। Donald Trump 4.32 करोड़ फॉलोअर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

PM Modi Instagram Followers: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘इंस्टाग्राम’ पर 10 करोड़ फॉलोअर हो गए हैं और इसके साथ ही इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह विश्व के पहले नेता बन गए हैं. अधिकारियों ने गुरुवार बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे और पिछले एक दशक में उनका अकाउंट वैश्विक नेताओं के बीच सबसे अधिक सक्रिय डिजिटल मंच में से एक बन गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरे स्थान पर

वैश्विक नेताओं में मोदी के ‘इंस्टाग्राम’ पर अब सबसे अधिक फॉलोअर हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके फॉलोअर की संख्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फॉलोअर से दोगुनी से भी अधिक है. अगले 5 प्रमुख विश्व नेताओं के फॉलोअर की कुल संख्या भी मोदी के फॉलोअर की संख्या से कम है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 4.32 करोड़ फॉलोअर के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

ट्रंप के बाद तीसरे स्थान पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति

ट्रंप के बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के 1.5 करोड़ फॉलोअर हैं, जबकि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के 1.44 करोड़ फॉलोअर हैं. इसके बाद तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन का स्थान आता है जिनके 1.16 करोड़ फॉलोअर हैं जबकि अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के 64 लाख फॉलोअर हैं.

भारतीय नेताओं में भी मोदी के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स

अधिकारियों ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की बेजोड़ वैश्विक पहुंच और दुनिया भर के युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को रेखांकित करता है. भारत में भी फॉलोअर की संख्या के मामले में अंतर काफी बड़ा है, क्योंकि इंस्टाग्राम पर मोदी अन्य भारतीय नेताओं से काफी आगे हैं. उनके बाद दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं जिनके लगभग 1.61 करोड़ फॉलोअर हैं, उनके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगभग 1.26 करोड़ फॉलोअर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें: PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी को इजरायली संसद में मिला सर्वोच्च सम्मान, पीएम मोदी बोले-‘भारत और इज़राइल की चिरस्थायी मित्रता का सम्मान’

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular