Thursday, March 5, 2026
Homeताजा खबरPM बोले-वोकल फोर लोकल की बनें आवाज, दिवाली पर स्थानीय उत्पाद खरीदें,...

PM बोले-वोकल फोर लोकल की बनें आवाज, दिवाली पर स्थानीय उत्पाद खरीदें, सेल्फी नमो ऐप पर करें साझा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से इस दिवाली स्थानीय स्तर पर विनिर्मित उत्पाद खरीदने और उस उत्पाद या उसके निर्माता के साथ एक सेल्फी ‘नमो ऐप’ पर साझा करने का बुधवार को आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ इस दिवाली आइए हम नमो ऐप पर #वोकल फॉर लोकल के साथ भारत की उद्यमशीलता तथा रचनात्मक भावना का जश्न मनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे उत्पाद खरीदें जो स्थानीय स्तर पर बनाए गए हों और फिर नमो ऐप पर उत्पाद या निर्माता के साथ एक सेल्फी साझा करें। अपने मित्रों और परिवार को इस कड़ी में शामिल होने और सकारात्मकता की भावना फैलाने का आह्वान करें।’’

मोदी ने कहा, ‘‘ आइए हम स्थानीय प्रतिभाओं का समर्थन करने, साथी भारतीयों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और अपनी परंपराओं को समृद्ध बनाए रखने के लिए डिजिटल मीडिया की ताकत का इस्तेमाल करें।’’ अक्टूबर में अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भी मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ यानी स्थानीय उत्पादों को खरीदने पर जोर देने की बात दोहराई थी। उन्होंने कहा था, ‘‘ हर बार की तरह इस बार भी त्योहारों में हमारी प्राथमिकता ‘वोकल फॉर लोकल’ होनी चाहिए। मैं एक बार फिर अनुरोध करना चाहता हूं कि आप जहां भी घूमने या तीर्थयात्रा पर जाएं स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पाद खरीदें।’’ उन्होंने लोगों से लेनदेन के दौरान यूपीआई डिजिटल भुगतान प्रणाली का अधिक इस्तेमाल करने का आग्रह किया था और कहा था कि स्थानीय उत्पाद खरीदने से कारीगरों की दिवाली भी रोशन हो जाएगी।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular