Thursday, March 12, 2026
HomeCrime NewsACB Jaipur Trap Action : पटवारी व ग्राम प्रतिहारी 30 हजार की...

ACB Jaipur Trap Action : पटवारी व ग्राम प्रतिहारी 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर ग्रामीण टीम ने बस्सी इलाके में ट्रैप कार्रवाई कर पटवारी और ग्राम प्रतिहारी को 30 हजार रुपये की रिश्वत ले गिरफ्तार किया। एसीबी के अनुसार, गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने कृषि भूमि के सह-खातेदारों के बीच बंटवारा कराने के बदले रिश्वत वसूली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने कार्रवाई कर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

ACB Jaipur Trap Action : जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर ग्रामीण टीम ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए जयपुर के बस्सी क्षेत्र में पटवारी और ग्राम प्रतिहारी को तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

एसीबी पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई में ग्राम पंचायत मानसर खेड़ी के ग्राम प्रतिहारी अशोक कुमार शर्मा तथा पटवार हल्का झर के पटवारी और अतिरिक्त चार्ज मानसर खंडी तहसील बस्सी के विकम बुनकर को गिरफ्तार किया गया है। जहां परिवादी ने एसीबी जयपुर ग्रामीण चौकी में शिकायत दी थी कि उसकी कृषि भूमि का सह खातेदारों के बीच आपसी सहमति से विभाजन कराने के लिए पटवारी को प्रार्थना पत्र दिया गया था। आरोप है कि इस कार्य को करने की एवज में पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग कर उसे परेशान किया जा रहा था।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई। एसीबी जयपुर ग्रामीण चौकी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील सिहाग के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी अशोक कुमार शर्मा और विकम बुनकर को परिवादी से तीस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular