Monday, March 16, 2026
Homeताजा खबरहरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, चैट से सामने...

हरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, चैट से सामने आ गया सच, लगातार पकड़े रहे जासूस

नूंह। हरियाणा के नूंह जिले से एक और पाकिस्तानी जासूस के गिरफ्तार होने की खबर सोमवार को सामने आई। उसकी पहचान तावडू उपमंडल के कांगरका गांव के मोहम्मद तारीफ के रूप में हुई। तारीफ की गिरफ्तारी से 2 दिन पहले हरियाणा पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने जिले के राजाका गांव से अरमान खान को गिरफ्तार किया था। तारीफ को चंडीगढ़ विशेष पुलिस और अन्य एजेंसियों ने बावला गांव में राधा स्वामी सत्संग के पास से रविवार देर शाम को पकड़ा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पुलिस ने 3 राज्यों से 8 लोगों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया। जासूसी का यह सिलसिला कई सालों से चल रहा था, वो भी सिर्फ चंद पैसों के लिए। इनमें 4 आरोपी हरियाणा, 3 पंजाब और 1 उत्तर प्रदेश से है।

इस लिस्ट में मशहूर ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा का नाम भी शामिल है, जिन्हें हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया। हिसार के एसपी शशांक कुमार ने बताया कि दुश्मन देश हमारे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को निशाना बना रहे हैं। वहीं पैसों की लालच में इंफ्लुएंसर्स भी गलत रास्ते पर चलने के लिए मान जाते हैं।

व्हाट्सऐप के जरिए भेज रहा था सूचनाएं

हरियाणा पुलिस ने बताया कि तारीफ व्हाट्सऐप के जरिए भारतीय सेना और रक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों को दिल्ली के पाकिस्तान उच्चायोग दफ्तर स्थित अधिकारियों को दे रहा था। उसकी चैट से बातचीत की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 और देशद्रोह की धाराओं के तहत आरोपी मोहम्मद तारीफ और उच्चायोग में कार्यरत पाकिस्तानी नागरिक आसिफ बलोच और जाफर के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पकड़े जाने पर चैट हटाने लगा तारीफ

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम को सामने देखते ही तारीफ ने अपने मोबाइल से काफी डाटा हटाने का प्रयास किया था। उसके मोबाइल से कुछ पाकिस्तानी नंबर से चैट हटाए गए। वह 2 अलग-अलग सिम कार्ड से संपर्क बना रहा था और उसके मोबाइल में सैन्य गतिविधियों की तस्वीरें भी मिलीं। बताया गया कि आसिफ बलोच तारीफ को समय-समय पर पैसे देता रहता था, जिससे वह लगातार सूचनाएं भेजने में लगा हुआ था।

अब तक कितने जासूस हो चुके गिरफ्तार

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से अभी तक कई जासूस पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पहले हरियाणा पुलिस ने कैथल से देविंदर सिंह ढिल्लो और नूंह से अरमान खान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद रविवार शाम को ही उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से व्यापारी शहजाद को पकड़ा गया। सभी आरोपी पाकिस्तानी उच्चायोग कार्यालय से संपर्क में बने हुए थे।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular