Wednesday, March 18, 2026
Homechunavi halchalचिदंबरम बोले-2024 के चुनाव में भाजपा के पक्ष में हवा, लेकिन कांग्रेस...

चिदंबरम बोले-2024 के चुनाव में भाजपा के पक्ष में हवा, लेकिन कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को खुलकर लड़ना होगा, भाजपा हर चुनाव ऐसे लड़ती है, जैसे आखिरी चुनाव हो


कोलकाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि भाजपा हर चुनाव ऐसे लड़ती है जैसे कि यह आखिरी हो। विपक्षी दलों को इसे समझना होगा। चिंदबरम ने कहा कि तीन राज्यों छत्तीसगढ़ राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी के लिए बड़ा प्रोत्साहन है। कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्ष को भाजपा से अब खुलकर लड़ना होगा। उन्होंने हाल में तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में हुई पार्टी की बुरी हार पर चिंता जताई। कांग्रेस नेता ने इस हार पर चिंतन करने की बात कही।

भाजपा की जीत पर बोले चिदंबरम

एक विशेष साक्षात्कार में चिदंबरम ने कहा कि भाजपा हर चुनाव ऐसे लड़ती है जैसे कि यह आखिरी हो और विपक्षी दलों को इसे समझना होगा। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की इस तरह की हार का कोई सोच भी नहीं सकता था। परिणाम चिंताजनक हैं और मुझे विश्वास है कि पार्टी का नेतृत्व इन कमजोरियों को दूर करेगा। हालांकि, कांग्रेस नेता ने कहा कि चार बड़े राज्यों में पार्टी का 40 प्रतिशत वोट शेयर ‘बरकरार’ रहा, जो खुशी की बात है।

कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ाना होगा

चिदंबरम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रचार, बूथ प्रबंधन और चुनाव के दिन निष्क्रिय मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने जैसे मुद्दों पर ध्यान देकर लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का वोट शेयर 45 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। हाल ही में हुए चुनावों में भाजपा ने उन तीनों राज्यों में कांग्रेस को हरा दिया जहां दोनों आमने-सामने की लड़ाई में थे, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जीत हासिल की तो वहीं मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी। कांग्रेस को एकमात्र जीत तेलंगाना में मिली, जहां उसने भाजपा को तीसरे स्थान पर धकेल दिया।

कांग्रेस को करना हो पलटवार

भाजपा पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस को इसका उचित जवाब देना चाहिए और भाजपा को उन्ही की भाषा में जवाब देना चाहिए। 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी करने वाले सर्वेक्षणों पर चिदंबरम ने कहा कि हवा भाजपा के पाले में है, लेकिन हवाएं दिशा बदल सकती हैं। भाजपा कभी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेती है। वह ऐसे लड़ती है जैसे कि यह आखिरी लड़ाई हो। विपक्षी दलों को ऐसा करना चाहिए।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular