Rahul Gandhi On LPG Crisis: कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने देश में LPG के कथित संकट को लेकर गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया. संसद के मकर द्वार के निकट कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रमुक और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद एकत्र हुए और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने गैस सिलेंडर की आकृति वाली तख्तियां भी हाथों ले रखी थीं.
#WATCH दिल्ली | लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश भर में LPG गैस सिलेंडर की कमी की खबरों को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं में शामिल हुए। pic.twitter.com/0HMDQaszhy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2026
पीएम मोदी खुद घबराए हुए हैं: राहुल गांधी
विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा-‘PM बोल रहे हैं कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है लेकिन वे खुद पैनिक में हैं कई अन्य कारणों की वजह से. वे एपस्टीन की वजह से पैनिक में हैं, वे अडानी केस की वजह से पैनिक में हैं. कल PM की कुर्सी खाली पड़ी थी.
#WATCH लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "PM बोल रहे हैं कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है लेकिन वे खुद पैनिक में हैं कई अन्य कारणों की वजह से। वे एपस्टीन की वजह से पैनिक में हैं, वे अदाणी केस की वजह से पैनिक में हैं। कल PM की कुर्सी खाली पड़ी थी। वे देश को कह रहे थे कि… pic.twitter.com/wp5LSYle4J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2026
‘LPG की कमी, पेट्रोल-डीज़ल की कमी के बारे में बात नहीं कर रहे’
शिवसेना (UBT) MP संजय राउत ने कहा, “आप (केंद्र सरकार) LPG की कमी, पेट्रोल और डीज़ल की कमी के बारे में बात नहीं कर रहे हैं. यह स्थिति लोगों में डर पैदा कर रही है. होटल और रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं. मोदी सरकार ने इस पर कुछ नहीं कहा है.’
#WATCH दिल्ली | शिवसेना (UBT) MP संजय राउत ने कहा, "…आप (केंद्र सरकार) LPG की कमी, पेट्रोल और डीज़ल की कमी के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। यह स्थिति लोगों में डर पैदा कर रही है। होटल और रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं। मोदी सरकार ने इस पर कुछ नहीं कहा है…' pic.twitter.com/g7qcs2BhRW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2026
ये भी पढ़ें: Sariska Tiger Reserve से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी, बाघिन ST-17 ने 3 शावकों को दिया जन्म




