Thursday, October 3, 2024
HomeभारतOnam Celebrations 2023: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को...

Onam Celebrations 2023: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

मंगलवार 29 अगस्त को दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहार ओणम का आखिरी दिन है.  ओणम पर्व के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को ट्वीट करके बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि बीते कुछ सालों में भारत के इस त्यौहार को वैश्विक पहचान मिली है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए बधाई दी और कहा कि, मैं करेल के अपने सभी भाईयों और बहनों को ओणम की शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं. यह पवित्र त्योहार प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रेषित करने का त्योहार है. मैं प्रार्थना करती हूं कि यह त्योहार लोगों के बीच सद्भाव और समृद्धि लेकर आए.

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी को ओणम की शुभकामनाएं! आपका जीवन बेहतर स्वास्थ्य, अद्वितीय आनंद और अपार समृद्धि से भरा रहे। पिछले कई वर्षों में ओणम एक वैश्विक त्योहार बन गया है और यह केरल की जीवंत संस्कृति को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है।’’

फसल कटाई के अवसर पर मनाया जाने वाला त्योहार ओणम केरल में विशेष तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments