Jaipur News: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जयपुर के सिटी पैलेस परिसर में स्थित श्री राजराजेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रदेश की खुशहाली की कामना
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। भगवान शिव की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे, यही उनकी प्रार्थना है।
विशेष पूजन और रुद्राभिषेक
मंदिर में विशेष पूजन, रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाशिवरात्रि के अवसर पर सिटी पैलेस परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
उपमुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की।




