Friday, July 5, 2024
HomeLoksabha Election 2024Lok Sabha Election 2024 Voting 3rd Phase Live : तीसरे चरण में...

Lok Sabha Election 2024 Voting 3rd Phase Live : तीसरे चरण में मतदान जारी,जानें शाम 5 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान ?

नई दिल्ली, देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीट के लिए मतदान जारी है, तीसरे चरण में भाजपा का बहुत कुछ दांव पर है जिसने पिछले आम चुनाव में गुजरात, कर्नाटक, बिहार और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में स्थित इन निर्वाचन क्षेत्रों में से अधिकतर पर जीत हासिल की थी.कुल 93 सीट के लिए 1300 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 120 महिलाएं हैं, जबकि पात्र मतदाताओं की संख्या 11 करोड़ से अधिक है.

शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत

बिहार में 56.01%
छत्तीसगढ़ में 66.87%
महाराष्ट्र में 53.40%
असम में 74.86%
गोवा में 72.52%
कर्नाटक में 66.05%
उत्तर प्रदेश में 55.13%
मध्य प्रदेश में 62.28%
पश्चिम बंगाल में 73.93%
गुजरात में 55.22 %

दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत

असम: 63.08%
बिहार: 46.69%
छत्तीसगढ़: 58.19%
दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव: 52.43%
गोवा: 61.39%
गुजरात: 47.03%
कर्नाटक: 52.20%
मध्य प्रदेश: 54.09%
महाराष्ट्र: 42.63%
उत्तर प्रदेश: 46.78%
पश्चिम बंगाल: 63.11%

दोपहर 1 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान

असम -45.88%
बिहार – 36.69 %
छत्तीसगढ़ :46.14%
गोवा: 49.04%
गुजरात : 37.83 %
कर्नाटक: 41.59 %
मध्य प्रदेश : 44.67 %
महाराष्ट्र : 31.55 %
उत्तर प्रदेश : 38.12 %
पश्चिम बंगाल : 49.27 %
दादर और नगर हवेली और दमन और दीव: 39.94%

सुबह 11 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान

असम : 27.34 %
यूपी: 26.12 %
कर्नाटक: 24.48 %
गुजरात: 24.35 %
गोवा: 30.94 %
छत्तीसगढ़: 29.90 %
दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव: 24.69 %
पश्चिम बंगाल: 32.82 %
बिहार: 24.41 %
एमपी: 30.21 %
महाराष्ट्र 18.18 %

सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

असम -10.12%
बिहार – 10.03%
छत्तीसगढ़ :13.24%
गोवा: 12.70%
गुजरात: 9.87%
कर्नाटक: 9.45%
मध्य प्रदेश : 14.22%
महाराष्ट्र : 6.64%
उत्तर प्रदेश : 12.645
पश्चिम बंगाल : 15.85 %
दादर नगर हवेली और दमन और दीव : 10.13 %

तीसरे चरण में ये दिग्गज मैदान में

इन सीट पर किस्मत आजमा रहे दिग्गज नेताओं में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मांडविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं

8.39 करोड़ महिलाओं सहित कम से कम 17.24 करोड़ लोग मतदान करने के लिए पात्र और 1.85 लाख मतदान केंद्रों पर 18.5 लाख कर्मी तैनात किए गए हैं.

पहले दो चरण में लोकसभा की 543 सीट में से 189 सीट पर मतदान हो चुका है. चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण के चुनाव क्रमश: 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे. मतगणना 4 जून को होगी.

तीसरे चरण में इन सीटों पर मतदान

इस चरण में जिन सीट पर चुनाव होगा उनमें गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की 9, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल और असम की 4-4 और गोवा की 2 सीट शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments