Tuesday, March 10, 2026
HomeNational NewsWest Bengal voter list : सीईसी ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, कहा-...

West Bengal voter list : सीईसी ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, कहा- किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं हटाया जाएगा, बंगाल चुनाव स्वतंत्र और शांतिपूर्ण होंगे

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। उनका लक्ष्य राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना है। उन्होंने बताया कि राज्य में करीब 80 हजार मतदान केंद्र हैं, जिनमें 61 हजार ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

West Bengal voter list : कोलकाता। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा और उसकी प्राथमिकता राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना है।

पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्राथमिकता: CEC ज्ञानेश कुमार

राजनीतिक दलों और अधिकारियों के साथ कई बैठकों के बाद कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता का हमेशा से शांतिपूर्ण और भागीदारी वाले लोकतंत्र में विश्वास रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव तथा शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना है।’’

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता को अपना मत डालने का अवसर मिलेगा। कुमार ने कहा, ‘‘किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं हटाया जाएगा।’’ राज्य में चुनावी प्रक्रिया के व्यापक स्वरूप को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगभग 80,000 मतदेय केंद्र हैं, जिनमें से लगभग 61,000 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।

ज्ञानेश कुमार ने यह भी घोषणा की कि मतदान प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग राज्य भर के मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत ‘वेबकास्टिंग’ लागू करेगा।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular