Tuesday, February 3, 2026
HomeNational NewsIndia-US Trade Deal : पीयूष गोयल बोले- भारत- अमेरिका करार में कृषि-डेयरी...

India-US Trade Deal : पीयूष गोयल बोले- भारत- अमेरिका करार में कृषि-डेयरी क्षेत्रों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इसमें कृषि और दुग्ध क्षेत्र की हितों से समझौता नहीं हुआ। उन्होंने कांग्रेस पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समझौता अंतिम चरण में है और जल्द संयुक्त बयान जारी होगा। गोयल ने बताया कि समझौते से गरीबों, किसानों, मछुआरों और युवाओं के लिए अवसर बढ़ेंगे, और भारतीय वस्तुओं पर जवाबी शुल्क 50% से घटकर 18% होगा।

India-US Trade Deal : नई दिल्ली। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ एक अच्छे व्यापार करार पर सहमति बनी है और इसमें कृषि और दुग्ध क्षेत्रों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है। गोयल ने अमेरिका के साथ हुए समझौते का विवरण दिए बिना कहा कि व्यापार समझौता अंतिम चरण में है और समझौते की रूपरेखा को स्पष्ट करते हुए जल्द ही भारत-अमेरिका का एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों पर समझौते को लेकर देश को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने विशेष रूप से, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए हुए कहा कि उनकी सोच नकारात्मक है और वह भारत की प्रगति के विरोधी हैं।

गोयल ने कहा कि वह संसद में इस समझौते के बारे में बोलना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के हंगामे के कारण ऐसा नहीं कर सके। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के साथ बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौता पूरा कर लिया है और देश उन्हें बधाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यक्तिगत संबंधों के कारण भारत को अमेरिका के साथ एक अच्छा समझौता हासिल हुआ है।

गोयल ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता देश के गरीबों, मछुआरों, किसानों और युवाओं के लिए काफी अवसर खोलेगा। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि अमेरिका के साथ यह व्यापार समझौता भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ संकेत है। गोयल ने कहा कि समझौते के तहत भारतीय वस्तुओं पर जवाबी शुल्क 50 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगा।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular