Monday, March 9, 2026
HomeBiharNishant Kumar Joins JDU: नीतीश के बेटे निशांत JDU में शामिल, बोले-'मेरे...

Nishant Kumar Joins JDU: नीतीश के बेटे निशांत JDU में शामिल, बोले-‘मेरे पापा पर विश्वास बनाए रखिए, उनके 20 साल के कामों को आगे बढ़ाऊंगा’

Nishant Kumar Joins JDU: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हो गए. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे और Nitish Kumar के 20 वर्षों के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

Nishant Kumar Joins JDU: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हो गए. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे. JDU कार्यालय में आगमन पर निशांत का जोरदार स्वागत हुआ. पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर जमा हुए और पार्टी का झंडा लहराते हुए ढोल बजाते दिखे. इंजीनियरिंग में स्नातक निशांत को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में जद(यू) में शामिल किया गया.

‘मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगा’

पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा, ‘मेरे पिता ने राज्यसभा सदस्य बनने का फैसला लिया, यह उनका व्यक्तिगत निर्णय था. हम सभी इसका सम्मान करते हैं. हम उनके मार्गदर्शन में काम करते रहेंगे. मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगा.’ निशांत ने दावा किया कि बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे उनके पिता नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्ष में राज्य के लिए बहुत कुछ किया. उन्होंने कहा, ‘राज्य की जनता कभी भी उनके (नीतीश) द्वारा राज्य के विकास में किए गए योगदान को नहीं भूलेगी.’

निशांत को बनाया जा सकता उपमुख्यमंत्री

इस बीच, अटकलें हैं कि निशांत को नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी ने शनिवार को दावा किया कि एक सर्वसम्मत निर्णय लिया गया था कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार में निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. हरनौत से जद(यू) के विधायक हरि नारायण सिंह ने दावा किया कि निशांत को अगले महीने राज्य विधान परिषद का सदस्य चुना जाएगा.

ये भी पढ़ें: India China Relations: भारत से रिश्तों पर चीन के विदेश मंत्री वांग यी का बड़ा बयान, कहा-‘हम एक-दूसरे प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझेदार’

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular