Thursday, March 5, 2026
HomeBiharNitish Kumar ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह बोले-'इतिहास...

Nitish Kumar ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह बोले-‘इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा उनका कार्यकाल’

Nitish Kumar ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान Amit Shah भी मौजूद रहे और उन्होंने नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक जीवन की सराहना की। शाह ने कहा कि 2005 से मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश ने बिहार को विकास की नई दिशा दी और उनका कार्यकाल राज्य के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में दर्ज होगा।

Nitish Kumar Nomination: बिहार के CM नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. उनके नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे. नीतीश कुमार के साथ ही बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है. इस मौके पर शाह ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि 2005 से लेकर आज तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहे. उनका ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा और बिहार के विकास के सारे मायने को उन्होंने गति देने का काम किया. उन्होंने अपने शासन काल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया। उन्होंने न केवल बिहार की सड़कों को गांव तक जोड़ा, उसकी स्थिति में भी सुधार किया। इतने लंबे कार्यकाल में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा। भ्रष्टाचार का आरोप लगे बिना इतना लंबा राजनीतिक सफर शायद ही किसी ने तय किया हो जो नीतीश कुमार ने तय किया है।

‘बिहार को हर प्रकार से आगे ले जाने में अपना योगदान दिया’

अमित शाह ने आगे कहा कि ‘बिहार के हर गांव, हर घर में बिजली पहुंचाने में भी उनका बहुत बड़ा योगदान रहा. हमेशा नीतीश कुमार सादगी, शुचिता और सार्वजनिक जीवन के उच्चतम मूल्यों के पक्षधर रहे जिनका पालन उन्होंने भी किया. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 साल तक बिहार को हर प्रकार से आगे ले जाने में अपना योगदान किया. उनके नेतृत्व में ही पीएम मोदी द्वारा भेजी गई सभी योजनाएं बिहार के जन-जन तक पहुंची. 1974 के जयप्रकाश आंदोलन के वे प्रमुख नेता रहे हैं और तब से लेकर आज तक पूरा जीवन जे.पी. के सिद्धांतों पर बिताने का प्रयास किया. फिर से एक बार राज्यसभा सांसद होने के नाते वे दिल्ली आ रहे हैं. मैं और NDA के सभी साथी उनका हृदय से स्वागत करते हैं. उनका जो कार्यकाल मुख्यमंत्री होने के नाते हैं, उसे बिहार के लोग याद भी करेंगे और उसका सम्मान भी करेंगे.

नीतीश ने सोशल मीडिया पर बताई थी अपनी ये इच्छा

इससे पहले नीतीश कुमार ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर राज्यसभा जाने का ऐलान किया. उन्होंने लिखा-‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा. जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा’.

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: राजस्थान में नागौर और मेड़ता जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 14 साइनाइट बम ब्लास्ट की कही गई बात

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular