Monday, August 25, 2025
HomeCrime NewsNikki Murder Case : निक्की पायल हत्याकांड मामले में पति विपिन, जेठ,...

Nikki Murder Case : निक्की पायल हत्याकांड मामले में पति विपिन, जेठ, सास और ससुर गिरफ्तार, दिल्ली से खरीदा था ज्वलनशील पदार्थ

ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या के मामले में निक्की भाटी के जेठ रोहित भाटी और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले निक्की के पति विपिन और सास दयावती को भी गिरफ्तार किया गया था। निक्की को 21 अगस्त की रात जिंदा जलाकर मार डाला गया था। पीड़िता के पिता ने ससुरालवालों पर दहेज की बढ़ती मांग और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

Nikki Murder Case : ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक निक्की भाटी के जेठ रोहित भाटी और ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह इस मामले में चौथी गिरफ्तारी है। रोहित, निक्की की बड़ी बहन कंचन का पति है, जो खुद इस मामले की प्रत्यक्षदर्शी और मुख्य शिकायतकर्ता भी हैं। इससे पहले रविवार को पुलिस ने निक्की के पति विपिन भाटी और सास दया को गिरफ्तार किया था। विपिन को एक एनकाउंटर में घायल कर पकड़ा गया, जिसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

क्या है मामला?

21 अगस्त की रात 26 वर्षीय निक्की भाटी को उसके ससुराल में कथित तौर पर जिंदा जलाकर मार डाला था। कासना थाना पुलिस ने निक्की की बहन कंचन की शिकायत पर पति विपिन, सास दया, ससुर सत्यवीर और जेठ रोहित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 103(1), 115(2) और 61(2) के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

निक्की के परिवार का आरोप

निक्की के पिता भिखारी सिंह ने मीडिया को बताया कि उनकी दोनों बेटियां कंचन (29) और निक्की (26) की शादी 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और विपिन भाटी से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनके दामाद और ससुराल वाले दहेज के लिए उनकी बेटियों को प्रताड़ित करते रहे। पहले स्कॉर्पियो कार और फिर बुलेट की मांग पूरी करने के बाद भी ससुराल वालों ने 36 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग रख दी। उन्होंने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायतें भी की गईं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

विपिन ने दिल्ली से खरीदा था ज्वलनशील पदार्थ

पुलिस जांच में सामने आया है कि ज्वलनशील पदार्थ (थिनर) डालकर हत्यारोपितों ने निक्की को जिंदा जलाया था। एक महीने पहले विपिन दिल्ली की एक दुकान से थिनर खरीदकर लाया था। निक्की के साथ मारपीट तो वह कई बार कर चुका था। पिछले एक माह से वह निक्की की हत्या की योजना बना रहा था। विपिन भाटी आवारा किस्म का था। ग्रामीणों ने बताया कि वह कोई काम नहीं करता था। रात में डिस्को जाता था। निक्की को घर चलाने के लिए पैसा देना बंद कर दिया था। घर का खर्चा चलाने के लिए कई बार पिता से पैसे लिए। बाद में निक्की घर पर ही ब्यूटी पार्लर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने लगी। हत्यारोपी ब्यूटी पार्लर के नाम पर ही थिनर खरीदकर लाया था।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular