Monday, March 23, 2026
HomePush Notificationन्यूयॉर्क के LaGuardia Airport पर विमान फायर ट्रक से टकराया, दोनों पायलट...

न्यूयॉर्क के LaGuardia Airport पर विमान फायर ट्रक से टकराया, दोनों पायलट की मौत, कई घायल

LaGuardia Airport Accident: न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा का CRJ-900 विमान लैंडिंग के बाद फायर ट्रक से टकरा गया। हादसे में दोनों पायलट की मौत और 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक दी गईं.

LaGuardia Airport Accident: न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर बड़ा विमान हादसा हुआ है. जहां एयर कनाडा का विमान CRJ-900 लैंडिंग के बाद फायर ट्रक से टकरा गया. जिससे प्लेन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है. जबकि 70 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के वक्त विमान में करीब 100 लोग सवार थे.

एयरपोर्ट पर फ्लाइट का संचालन पूरी तरह बंद

इस घटना के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को रोक दिया और जांच शुरू कर दी है. एयरपोर्ट अगले आदेश तक पूरी तरह बंद रहेगा और उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट, जैसे JFK हवाई अड्डा, पर डायवर्ट कर दिया गया है.

एयर कनाडा की तरफ से कही गई ये बात

हादसे के बाद Air Canada ने बयान जारी करते हुए कहा है कि वह पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित यात्रियों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है. घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

अधिकारियों ने बताया कि न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर एयर कनाडा का एक विमान लैंडिंग के बाद पोर्ट अथॉरिटी के वाहन से टकरा गया. न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने इस घटना की पुष्टि की. न्यूयॉर्क शहर के दमकल विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि रात 11:38 बजे रनवे पर एक विमान और वाहन की टक्कर के बारे में सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी वहां पहुंचे. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाए गए और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कई वीडियो में विमान के सामने का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान इंटेलीजेंस टीम ने असम के एयरफोर्स स्टेशन से पकड़ा जासूस, पाक को भेज रहा था विमान-मिसाइल की जानकारी


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular