Monday, March 16, 2026
HomeNational Newsदिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, 15 पार्षदों ने इस्तीफा...

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, 15 पार्षदों ने इस्तीफा देकर बनाई नई पार्टी, मुकेश गोयल बने नए नेता

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को शनिवार को बड़ा झटका लगा। दिल्ली नगर निगम के पार्षद हेमचंद्र गोयल के नेतृत्व में करीब 15 पार्षदों ने शनिवार को बैठक की जिसमें कई फैसले किए। सभी पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर थर्ड फ्रंट बनाने का निर्णय किया। इसका नेतृत्व मुकेश गोयल को देने का फैसला किया गया। अभी भाजपा के पास 117 सदस्य हैं और आप के पास 113 सदस्य। वहीं कांग्रेस के पास 8 पार्षद हैं। इन 15 पार्षदों में दिनेश भारद्वाज, सुमन अनिल राणा, मुकेश गोयल, हेमचंद्र गोयल आदि शामिल हैं। इस नए थर्ड फ्रंट का नाम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी रखा गया।

पूर्व नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा कि हमेशा ऊपर से आदेश आते थे। नीचे की कोई बात नहीं सुनी जाती थी। मुझे नेता सदन बनाया गया लेकिन हमें कोई जानकारी नहीं होती थी। मैं 2022 में आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वहीं हेमचंद गोयल ने कहा कि निगम का अर्थ है सत्ता का विकेंद्रीकरण लेकिन आप ने केंद्रीय स्तर पर एक ही व्यक्ति को शक्ति दे दी।

Aap Candidate Second List
Aap Candidate Second List, Image Source : AAP

थर्ड फ्रंट में शामिल हुए ये नेता

  1. मुकेश गोयल
  2. हेमचंद गोयल 
  3. दिनेश भारद्वाज 
  4. हिमानी जैन 
  5. उषा शर्मा 
  6. साहिब कुमार 
  7. राखी कुमार 
  8. अशोक पांडेय 
  9. राजेश कुमार 
  10. अनिल राणा 
  11. देंवेंद्र कुमार
  12. रोनाझी शर्मा
**EDS: IMAGE VIA @AAPGujarat POSTED ON THURSDAY, MAY 2, 2024** Bhavnagar: Jailed Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal’s wife Sunita Kejriwal during a roadshow in support of AAP candidate from Bhavnagar constituency Umesh Makwana, for Lok Sabha elections, in Bhavnagar, Gujarat. (PTI Photo)(PTI05_02_2024_000081B)

भाजपा उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह है मेयर

दिल्ली नगर निगम में नंवबर, 2022 से अप्रैल, 2025 तक AAP सत्ता में थी। इस साल 25 अप्रैल को MCD के मेयर के चुनाव हुए थे। AAP ने चुनाव बहिष्कार कर दिया। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें भाजपा उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह ने 133 वोटों के साथ जीत हासिल की। कुल 142 वोट डाले गए। कांग्रेस को महज 8 वोट मिले थे।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular