Thursday, March 26, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessPetrol Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये, डीजल 3 रुपये महंगा, देश...

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये, डीजल 3 रुपये महंगा, देश की सबसे बड़ी निजी फ्यूल कंपनी का ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

Petrol Diesel Price Hike: देश की निजी फ्यूल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है। यह बढ़ोतरी कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण हुई है। अलग-अलग राज्यों में VAT के चलते कीमतों में थोड़ा फर्क हो सकता है। वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. देश की सबसे बड़ी निजी फ्यूल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है.

कंपनी के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है. इसी के चलते कंपनी को कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लेना पड़ा. रूस की ‘रोसनेफ्ट’ के स्वामित्व वाली इस कंपनी के देश भर में 6,967 पेट्रोल पंप हैं.

VAT के कारण कुछ स्थानों पर 5.30 रुपए तक बढ़े दाम

सूत्रों के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में मूल्य वर्धित करों (VAT) के कारण कीमतों में बढ़ोतरी का स्तर थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है. कुछ स्थानों पर पेट्रोल 5.30 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है. हालांकि सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (IOC, BPCL और HPCL) ने फिलहाल सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. दिल्ली में फिलहाल सामान्य पेट्रोल 94.77 रुपये और सामान्य डीजल 87.67 रु प्रति लीटर मिल रहा है.

सरकारी कंपनियों ने बढ़ाए थे प्रीमियम पेट्रोल के दाम

सरकारी कंपनियों ने सामान्य ईंधन के दाम तो स्थिर रखे हैं, लेकिन उन्होंने पिछले सप्ताह प्रीमियम पेट्रोल के दाम दो रुपये और बड़े उद्योगों को बेचे जाने वाले थोक डीजल के दाम करीब 22 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए थे.

कंपनी ने बताई ये वजह ?

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के पीछे निजी कंपनियों का कहना है कि सरकारी कंपनियों के विपरीत उन्हें घाटे की भरपाई के लिए सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिलती, इसलिए उनके पास कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था.

मिडिल ईस्ट तनाव के कारण बढ़ रहे कच्चे तेल के दाम

बता दें कि भारत अपनी जरूरत का 88 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से मंगाता है. 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद समुद्र के रास्ते माल ढोने वाले जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे कच्चे तेल के दाम बहुत बढ़ गए थे.

ये भी पढ़ें: Trump On Iran Supreme Leader: ‘ईरान मुझे अपना सुप्रीम लीडर बनाना चाहता था, लेकिन…’, डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला दावा


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular