Monday, March 16, 2026
HomeउदयपुरNavdeep Saini Wedding : उदयपुर में बजा भारतीय क्रिकेटर का बैंड, स्वाति...

Navdeep Saini Wedding : उदयपुर में बजा भारतीय क्रिकेटर का बैंड, स्वाति के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए नवदीप सैनी

उदयपुर। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और उनकी गर्लफ्रैण्ड स्वाति अस्थाना ने लेकसिटी में सात फेरे लिए। शहर के देबारी क्षेत्र में स्थित आनंदम रिसोर्ट में दोनों शादी के बंधन में बंधे। नवदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शुक्रवार को शादी की तस्वीरों को शेयर किया। तस्वीरों के साथ नवदीप ने स्वाति के लिए कैप्शन में लिखा, तुम्हारे साथ हर दिन एक प्यार का दिन होता है। आज हमने फैसला कर लिया हमेशा साथ रहेंगे। आप सभी का आशीर्वाद यूं ही बना रहे, जैसा कि हमने अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू कर लिया है।

पोस्ट को उन्होंने स्वाति को भी टैग किया। शादी में इस कपल ने सफेद रंग का ड्रेस कोड पहना था। नवदीप सफेद रंग की शेरवानी में सजे-धजे दिखे तो उनकी पत्नी भी सफेद रंग के लहंगे में खूबसूरत लगी। नवदीप के तस्वीर शेयर करते ही कई क्रिकेटरों ने उनकी फोटो पर कमेंट्स कर बधाइयां दीं। अर्शदीप सिंह ने लिखा- बधाइयां बहुत-बहुत।

इस दौरान अर्शदीप ने दिल वाला इमोजी भी लगाया। इसके अलावा उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, देवदत्त पडिक्कल ने भी नवदीप को शुभकामनाएं दीं। अर्शदीप इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया से खेल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने जीत के साथ सीरीज का आगाज भी किया।

सोशल मीडिया इंफ्ल्यूंसर हैं स्वाति

स्वाति अस्थाना सोशल मीडिया इंफ्ल्यूंसर हैं। उनका यूट्यूब चैनल भी है जिस पर वे फैशन, ट्रेवल और लाइफस्टाइल पर ब्लॉग बनाकर अपलोड करती हैं। स्वाति के इंस्टाग्राम पर 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

IPL में नवदीप का परफॉर्मेंस

नवदीप सैनी ने साल 2019 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। इसके बाद 3 साल तक वहीं रहने के बाद नवदीप को राजस्थान रॉयल्स में जुड़े। वहीं, साल 2023 में उन्हें मौका दिया गया। नवदीप सैनी ने आईपीएल में कुल 32 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 974 रन बनाए और 23 विकेट चटकाए।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular