Tuesday, February 10, 2026
HomeNational Newsपूर्व सेना प्रमुख नरवणे के संस्मरण पर बढ़ते विवाद के बीच पेंगुइन...

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के संस्मरण पर बढ़ते विवाद के बीच पेंगुइन इंडिया ने दी सफाई, कहा-किताब प्रिंट या डिजिटल रूप में’ प्रकाशित, बेची नहीं गई’

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने स्पष्ट किया कि पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की किताब फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी अब तक न प्रिंट हुई है और न डिजिटल रूप में जारी की गई है। प्रकाशन अधिकार केवल उसी के पास हैं।

Naravane Book Controversy: ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ (PRHI) ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के संस्मरण ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ की अनधिकृत प्रतियां उपलब्ध होने की खबरों के बीच कहा है कि इसके प्रकाशन का अधिकार केवल उसके पास है और यह पुस्तक अब तक प्रकाशित नहीं हुई है. इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी.

पेंगुइन इंडिया ने बयान में कही ये बात

पेंगुइन पब्लिकेशन ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि पुस्तक की प्रिंट या डिजिटल- किसी भी रूप में कोई भी प्रति जारी नहीं की गई है. प्रकाशक ने एक बयान में कहा, ‘‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया यह स्पष्ट करना चाहता है कि भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे द्वारा लिखित आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के प्रकाशन अधिकार केवल हमारे पास हैं. हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि पुस्तक का प्रकाशन अब तक नहीं हुआ है.’

पब्लिकेशन ने कार्रवाई की दी चेतावनी

बयान में कहा गया है कि कंपनी द्वारा पुस्तक की कोई भी प्रति ‘प्रिंट या डिजिटल रूप में’ प्रकाशित, वितरित, बेची या किसी अन्य तरीके से जनता के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है. पब्लिकेशन ने यह भी चेतावनी दी कि वर्तमान में प्रसारित हो रहे पुस्तक के संस्करण को कॉपीराइट उल्लंघन माना जाएगा. पिछले सप्ताह संसद परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर इस पुस्तक की एक प्रति दिखाते हुए देखा गया था।

ये भी पढ़ें: Delhi Triple Death: पीरागढ़ी में कार में 3 लोगों के शव मिलने का मामला, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV में दिखाई दिया बाबा

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular