Monday, March 16, 2026
HomeNational Newsभरतपुर में पुलिस की आंखों में मिर्च झोंककर गोलियों से भूना, भाजपा...

भरतपुर में पुलिस की आंखों में मिर्च झोंककर गोलियों से भूना, भाजपा नेता की हत्या का आरोपी था, कोर्ट ले जाते समय की हत्या

भरतपुर में बुधवार को भाजपा नेता कृपाल जघीना हत्याकांड के आरोपी की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे अमोली टोल प्लाजा के पास घटी। पुलिस आरोपी कुलदीप जघीना और उसके साथी विजयपाल को बस से पेशी के लिए भरतपुर कोर्ट ले जा रही थी। टोल प्लाजा पर मौजूद दो बदमाश बस में चढ़े और उन्होंने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंक दी। फिर करीब 15 राउंड फायर कर कुलदीप की हत्या कर दी। विजयपाल को भी गोली लगी और वह गंभीर घायल हो गया।दोनों आरोपी सेंट्रल जेल में बंद थे।

दो यात्रियों को भी लगी गोलियां

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि चालानी गार्ड उन्हें लेकर आ रहे थे। टोल के फुटेज पुलिस ने बरामद कर आरोपियों की पहचान कर ली है। बदमाशों की गाड़ी बरामद कर ली है। विजयपाल की हालत नाजुक है। भरतपुर में 10 महीने पहले 4 सितंबर 2022 को भाजपा नेता कृपाल जघीना की हत्या हो गई थी। बदमाश 3 बाइक और 2 कारों में सवार होकर आए थे। इस केस में कुलदीप जघीना और उसका साथी विजयपाल को आरोपी बनाया गया था। पुलिस के मुताबिक हत्या जमीनी विवाद के चलते की गई थी।

48 साल का कृपाल जघीना जमीन कारोबारी था। उसके खिलाफ भी 15 मामले दर्ज थे। वह रेलवे सलाहकार समिति का सदस्य था। हिंदूवादी संगठनों से जुड़ाव था और भाजपा सांसद के करीबी थे।

  • प्रदेश में सालभर में दिनदहाड़े हत्या के कई बड़े मामले सामने आए
  • सितंबर 2022: नागौर में हिस्ट्रीशीटर संदीप शेट्‌टी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। संदीप को पुलिस कोर्ट में पेश कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने उस पर फायर कर दिए।
  • दिसंबर 2022: गैंगस्टर राजू ठेहट की उसके घर के बाहर ही गोलियां से भून कर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने पहले रैकी की और घंटी बजाकर राजू ठेहट को घर से बाहर बुलाया। मौका देखते ही फायरिंग कर दी थी।
  • फरवरी 2023: जोधपुर में हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू पर भी उसके फ्लैट के बाहर गोलियां चला दीं थी। हालांकि इस फायरिंग में वह बच गया था। इसमें सोसायटी का गार्ड भी शामिल था।
Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular