Mumbai Bus Accident: मुंबई के भांडुप इलाके में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया. जहां बेस्ट’ की बस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: DCP हेमराज सिंह राजपूत ने बताया, "आज करीब 09.35 बजे भांडुप वेस्ट रेलवे स्टेशन के नजदीक एक बस हादसा हुआ। 13 पैदल यात्री इसमें घायल हुए, जिन्हें अस्पताल के लिए हमने रवाना किया। उसमें से 4 यात्रियों की मौत हुई है, जिसमें 3 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है…… https://t.co/exx2NT61I9 pic.twitter.com/TQsUWaLqsI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2025
बस चालक को लिया गया हिरासत में
अधिकारी ने बताया कि बस चालक को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) की जनसंपर्क अधिकारी सुचेता उताले ने बताया कि यह दुर्घटना भांडुप (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के बाहर रात करीब 10.05 बजे हुई. दुर्घटना के समय ‘बेस्ट’ के कर्मचारी संतोष रमेश सावंत बस चला रहे थे, जबकि भगवान भाऊ घरे कंडक्टर के रूप में ड्यूटी पर थे.
महाराष्ट्र | मुंबई के भांडुप में कल देर रात रेलवे स्टेशन के बाहर बस ने 13 पैदल लोगों को कुचल दिया। 4 लोगों की मौत हुई, 9 घायल हैं। बस रिवर्स करते वक्त बेकाबू हो गई थी। pic.twitter.com/zVzVRVQsWs
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) December 30, 2025
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और इसमें मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस घटना को ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया और मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.मुख्यमंत्री ने कहा,’राज्य सरकार मृतकों के कानूनी वारिसों को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी.’
कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने की जांच की मांग
इस बीच कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य वर्षा गायकवाड़ ने इस दुर्घटना की जांच की मांग की है. उन्होंने कहा, ‘यह बेहद दुखद है। खराब बस, अप्रशिक्षित चालक और ‘बेस्ट’ में सुधार करने के लिए निवेश से कतरा रहा प्रशासन रोजाना कई जिंदगियों को जोखिम में डाल रहा हैं। हम इस घटना की संपूर्ण जांच की मांग करते हैं.’




