Monday, March 2, 2026
HomeUser Interest CategoryIPL-CricketIPL 2024 : हार्दिक पांड्या होंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, टीम...

IPL 2024 : हार्दिक पांड्या होंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, टीम को पांच बार विजेता बनाने वाले रोहित शर्मा उनके अंडर खेलेंगे, वर्ल्ड कप में हार के बाद से हिटमैन के बदले दिन


मुंबई। आईपीएल-2024 के मुकाबले शुरू होने से पहले ही कई चौंकाने वाले फैसले टीमों की ओर से सुनने-जानने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक बड़ा फैसला शुक्रवार को पांच बार की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस से सामने आया। फ्रेंचाइजी टीम ने 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली नीलामी से पहले बड़ा फैसला किया। उसने आगामी सीजन के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया। हार्दिक टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की जगह कमान संभालेंगे। फ्रेंचाइजी ने टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को उनके पद से हटा दिया। 

रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे हैं। वहीं, हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने दो बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया। 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल हारी थी। रोहित फ्रेंचाइजी के लिए आगामी सीजन में खेलेंगे। रोहित शर्मा 2013 में मुंबई के कप्तान बने थे। उनकी कप्तानी में मुंबई ने अपने सभी पांच खिताब जीते। रोहित ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया था।

मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा कि भविष्य की तैयारी की दिशा में यह बड़ा कदम है। मुंबई इंडियंस को सचिन से लेकर हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक हमेशा असाधारण नेतृत्व मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है। इसी विचारधारा के अनुरूप हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular