Monday, March 16, 2026
Homeताजा खबरमथुरा के पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे, 4...

मथुरा के पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे, 4 की हालत गंभीर

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के राया कस्बा के पटाखा बाजार में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग से झुलसे दर्जन भर लोग दर्द से तड़पते रहें। स्थानीय लोगों ने पानी के टैंकर से आग को बुझााने का प्रयास किया पर आग पर काबू न पा सके। जानकारी के अनुसार रविवार को लोग दिवाली की खरीदारी करने के लिए घरों से निकले थे। पटाखा बाजार में भी खरीदारी परवान चढ़ रही थी। दोपहर दो बजे बड़ी संख्या में लोग यहां पटाखे खरीदने पहुंच गए।

दोपहर के करीब 2 बजे अचानक वहां मौजूद एक दुकान पर आग लग गई। जोकि कुछ ही देर में बाकी की दुकानों तक फैल गई। आग की तेज लपटे उठने लगी। जिसके बाद वहां मौजूद लोग आग की लपटों में घिर गए। करीब डेढ़ दर्जन लोग आग में झुलस गए। बताया जा रहा है कि घटना के एक घंटे तक न तो एक भी दमकल पहुंची और न ही कोई अधिकारी। केवल पुलिस की गाड़ी ही राहत कार्य में लगी थी, जो नाकाफी थी।

दर्जन भर से अधिक झुलसे लोग दर्द से तड़प रहे थे। एंबुलेंस और न ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच सकी। पटाखा बाजार में अग्निकांड के करीब एक घंटे बाद आग बुझाने दमकल पहुंची। लेकिन, उस समय तक सब कुछ खाक हो चुका था। वहीं बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। इस आग्निकांड में 15 लोग झुलस गए जबकि चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular