Tuesday, February 3, 2026
HomePush Notificationमालपुरा गेट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार,...

मालपुरा गेट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

मालपुरा गेट थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के दो आरोपियों जगमोहन मीणा और मुकेश हरिजन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। आरोपियों से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है।

Jaipur News : जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

जयपुर पूर्व पुलिस उपायुक्त संजीव नैन ने बताया कि मालपुरा गेट थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले वाहन चोर जगमोहन मीणा (40): निवासी दौसा हाल मानसरोवर जयपुर और मुकेश हरिजन (29) निवासी डिग्गी जिला टोंक हाल सांगानेर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक चोरी की बाइक भी जब्त की है।

थानाधिकारी उदयभान यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पुराने अपराधियों से पूछताछ की। मुखबिर और तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को धर दबोचा । पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी उदयभान, हेड कांस्टेबल बृजमोहन, धोलीबाई, कांस्टेबल कर्ण, विजयभान, योगराज और सीएसटी टीम की मुख्य भूमिका रही।

रिपोटर : मनोज अवस्थी

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular