Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationMahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर जयपुर, कोटा, जोधपुर समेत सभी जिलों में शिव...

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर जयपुर, कोटा, जोधपुर समेत सभी जिलों में शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, हर-हर महादेव की सुनाई दी गूंज

Mahashivratri 2026: प्रदेशभर में रविवार को महाशिवरात्रि श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई। जयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर और सीकर सहित लगभग सभी जिलों के शिव मंदिरों में सुबह से ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजे और भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और जलाभिषेक हुए।

Mahashivratri 2026: प्रदेशभर में महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश के विभिन्न शहरों और कस्बों में स्थित शिव मंदिरों में सुबह से ही ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

मंदिरों में लगी शिव भक्तों की कतारें

इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और सीकर सहित लगभग सभी जिलों के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। कई स्थानों पर श्रद्धालु देर रात से ही पूजा के लिए पहुंचने लगे थे।

जयपुर में मंदिरों में की गई विशेष सजावट

राजधानी जयपुर के प्रमुख मंदिरों को विशेष रूप से आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया। भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया और भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, दूध और जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कई स्थानों पर प्रशासन और पुलिस की विशेष व्यवस्थाएं भी की गईं ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

राज्यपाल, सीएम समेत तमाम गणमान्य ने दी शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि के इस शुभ अवसर पर प्रदेश के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि पर शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

ये भी पढ़ें: शहीदों का सम्मान हो पर वैलेंटाइन डे का विरोध क्यों?

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular