Tuesday, February 24, 2026
HomeNational NewsAjit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार,...

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में प्लेन क्रैश में हुआ निधन

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है. बारामती में लैडिंग के दौरान उनका विमान क्रैश हो गया. ये हादसा बुधवार को सुबह के समय हुआ। अजित पवार एक प्राइवेट विमान में सवार होकर मुंबई से बारामती जा रहे थे.

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है. बारामती में लैडिंग के दौरान उनका विमान क्रैश हो गया. ये हादसा बुधवार को सुबह के समय हुआ। अजित पवार एक प्राइवेट विमान में सवार होकर मुंबई से बारामती जा रहे थे.

हादसे को लेकर DGCA ने क्या कहा ?

महाराष्ट्र के पुणे के बारामती में अजित पवार के प्लेन क्रैश को लेकर DGCA का बयान सामने आया है। DGCA ने इस हादसे में 5 लोगों के मौत की पुष्टि की है। विमान में अजित पवार समेत 5 लोग सवार थे। पहले खबर आई कि अजित पवार इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद उनके निधन की बात सामने आई।

विमान हादसे में कोई भी नहीं बचा जीवित: DGCA

बारामती में अजित पवार के प्लेन क्रैश को लेकर DGCA ने बताया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है.

बताया जा रहा है अजित पवार पुणे जिले में 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बारामती जा रहे थे. पवार के परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा और दो बेटे पार्थ और जय हैं। सुनेत्रा राज्यसभा सदस्य हैं. बता दें कि हाल ही में पुणे और पिंपरी चिंचवड में हुए नगर निगम चुनाव में पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शरद पवार की राकांपा (शप) के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था।

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular