Wednesday, October 2, 2024
Homeताजा खबरतो क्या फिर होगा महाराष्ट्र में महा फेरबदल

तो क्या फिर होगा महाराष्ट्र में महा फेरबदल

कांग्रेस का दावा- आने वाले हफ्तों में होगा महाराष्ट्र सरकार में बड़ा फेरबदल: वडेट्टीवार
भाजपा की सफाई – शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे-बावनकुले

नागपुर। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल होने की संभवना है। यह दावा है महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार का। वेडट्टीवार ने शनिवार को दावा किया कि आने वाले हफ्तों में ‘मुख्य कुर्सी’ समेत राज्य सरकार में बड़े बदलाव होंगे। हालांकि, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इससे इंकार करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

कांग्रेसी नेता ने किया यह दावा

भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और राकांपा का अजित पवार के नेतृत्व वाला धड़ा महाराष्ट्र सरकार में घटक हैं। शरद पवार द्वारा स्थापित राकांपा से अलग होकर पिछले महीने अजित पवार एकनाथ शिंदे नीत सरकार में शामिल हो गए थे। वडेट्टीवार ने संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र में आने वाले सप्ताहों में राज्य सरकार में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वडेट्टीवार ने कहा, मुख्य कुर्सी पर भी बदलाव होगा। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि सरकार बदलेगी, बल्कि सितंबर में मुख्य कुर्सी पर बदलाव होगा।

पिछले माह ही हुआ है बड़ा घटनाक्रम

पिछले महीने सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल होने के बाद अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि उनके समर्थक आठ विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस भी उपमुख्यमंत्री हैं। जून, 2022 में शिंदे द्वारा बगावत किए जाने और शिवसेना में विभाजन के बाद उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिंदे भाजपा के साथ हाथ मिलाकर मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए थे।

भाजपा ने दावों को बताया गलत

इस बीच, बावनकुले ने कहा कि शीर्ष पद पर कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा, अगले विधानसभा चुनाव तक शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। हमारे शीर्ष नेताओं ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments