Sunday, July 6, 2025
HomePush NotificationMaharashtra News: महाराष्ट्र में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 6 की...

Maharashtra News: महाराष्ट्र में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 6 की मौत, 25 लोग बहे

महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तहसील कुंदमाला गांव में एक बड़ा हादसा हो गया है। रविवार को दोपहर 3:30 बजे इंद्रायणी नदी पर बना पुल अचानक ढह गया। इसमें 25 लोगों के बह जाने की आशंका है।

Maharashtra Bridge Collapse: महाराष्ट्र के पुणे के मावल तालुका में एक बड़ा हादसा हो गया है। मावल तहसील के कुंदमाला के पास में रविवार को दोपहर 3:30 बजे इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया है। इसमें 25 से ज्यादा लोगों को बह जाने की आशंका है। विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कई लोग नदी के तेज बहाव को देखने के लिए खड़े थे।

गोताखोरों की मदद से चलाया गया सर्च ऑपरेशन

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुट गई हैं। इंद्रायणी नदी में गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा है और लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से नदी के आसपास अनावश्यक रूप से जमा न होने की अपील की है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि ये पुल पिछले 2-3 महीने पहले बंद किया गया था। क्योंकि पुल बेहद जर्जर स्थिति में था, लेकिन भारी बारिश और नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने की वजह से कई लोग इस पुल पर आ गए और बढ़े हुए जलस्तर के नजारे देख रहे थे। इसी दौरान पुल ढह गया और 2 दर्जन से ज्यादा लोग बह गए। अभी तक 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। घटनास्थल पर 15 एंबुलेंस मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंडमाल गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया। हालांकि सर्च ऑपरेशन के दौरान 5 से 6 लोगों को बचा लिया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हादसे में कई लोग फंसे हुए है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम मौके पर जा रही है। हताहतों की संख्या की मैं अभी पुष्टि नहीं कर सकता। जो भी काम जरूरी है, वो प्रशासन कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Rajinikanth की ‘कुली’ में नजर आएगा बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, कहा-‘बचपन से मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं’

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular