Wednesday, July 16, 2025
Homeताजा खबरMahakumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई डुबकी, सूर्य को...

Mahakumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई डुबकी, सूर्य को अर्घ्य दिया, बड़े हनुमान मंदिर में करेंगी पूजा अर्चना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ 2025 में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई. नाव से संगम जाते समय उन्होंने साइबेरियाई पक्षियों को दाना भी डाला. स्नान के बाद उन्होंने गंगा में नारियल व पुष्प अर्पित किए, सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा आरती तथा पूजा-अर्चना की।

Mahakumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 के त्रिवेण संगम में सोमवार को डुबकी लगाई. अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति सुबह विशेष विमान से प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचीं, जहां राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. वहां से वह अरैल पहुंचीं और नाव से संगम पहुंचकर स्नान किया. नाव से संगम घाट जाते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति मुर्मू को गंगा और यमुना नदी तथा उसके प्रवाह के बारे में जानकारी दी.

राष्ट्रपति ने सूर्य को दिया अर्घ्य

नाव से घाट जाते समय राष्ट्रपति ने साइबेरियाई पक्षियों को दाना भी डाला. संगम में स्नान करने के उपरांत मुर्मू ने गंगा में नारियल और पुष्प अर्पित किए तथा सूर्यदेव को अर्घ्य दिया. डुबकी लगाने के दौरान राष्ट्रपति को सफेद रंग के सलवार-सूट पहने देखा गया. स्नान के बाद राष्ट्रपति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच, गंगा आरती तथा पूजा-अर्चना की.

बड़े हनुमान मंदिर में भी करेंगी पूजा अर्चना

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, महाकुंभ में राष्ट्रपति संगम में पूजा अर्चना करने के साथ ही अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र भी जाएंगी. देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान किया था.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular