Tuesday, March 17, 2026
HomeMP- CGCongress Surgery : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हार के बाद बदले अध्यक्ष,...

Congress Surgery : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हार के बाद बदले अध्यक्ष, जीतू पटवारी को एमपी की तो दीपक बैज को छग की कमान सौंपी, बदला पूरा घर

नई दिल्ली। कांग्रेस आलकमान ने शनिवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। दोनों राज्यों में पार्टी की करारी हार हुई थी। सबसे बड़ा झटका कमलनाथ को लगा है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया। पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी कमलनाथ से मध्य प्रदेश की कमान वापस ले सकती है। कांग्रेस ने कमलनाथ को हटाकर जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही कहा कि पार्टी कमलनाथ के योगदान की सराहना करती है। राऊ सीट से विधायक रहे पटवारी मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के सह-अध्यक्ष थे। 2018 में उन्होंने राऊ से दूसरी बार चुनाव जीता था। जीतू पटवारी ओबीसी वर्ग से आते हैं। हालांकि इस बार पटवारी अपने गढ़ में भाजपा की मधु वर्मा से हार गए, जिन्होंने 35 हजार 522 वोटों के अंतर से राऊ सीट पर कब्जा जमाया।

कांग्रेस ने उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। वे आदिवासी वर्ग से आते हैं। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी जातिगत समीकरण साधे हैं। हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। हाल में कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में साफ कर दिया था कि वे अपने राजनीतिक करियर से फिलहाल रिटायर नहीं होने वाले हैं, लेकिन पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया। कमलनाथ का कहना था कि वह रिटायर नहीं होने जा रहे हैं। अपनी आखिरी सांस तक जनता के साथ रहेंगे।

वहीं, कांग्रेस ने दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने चरण दास महंत को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ के सीएलपी नेता के रूप में नियुक्त किया।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular