Saturday, July 6, 2024
HomeLoksabha Election 2024Lok Sabha Election 2024 Voting Phase 5th Live : लोकसभा चुनाव के...

Lok Sabha Election 2024 Voting Phase 5th Live : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 49 लोकसभा सीट पर मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदान ?

Lok Sabha Election:6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीट पर आज पांचवें चरण का मतदान जारी है.इस चरण में दो ‘हाई प्रोफाइल’ सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान हो रहा, जहां से क्रमश: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं.इनके अलावा इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की चुनावी किस्मत का भी फैसला होगा.

शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत

कुल मतदान – 56.68 %
बिहार-52.35 %
जम्मू-कश्मीर- 54.21 %
झारखंड- 61.90 %
लद्दाख- 67.15 %
महाराष्ट्र- 48.66 %
यूपी- 55.60 %
वेस्ट बंगाल- 73 %

दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत

कुल मतदान – 47.53%
बिहार-45.33%
जम्मू और कश्मीर-44.90%
झारखंड-53.90%
लद्दाख – 61.26%
महाराष्ट्र- 38.77%
ओडिशा-48.95%
उत्तर प्रदेश-47.55%
पश्चिम बंगाल-62.72%

दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

कुल प्रतिशत : 36.73 %
बिहार : 34.62 %
जम्मू एवं कश्मीर :34.79 %
झारखंड: 41.89
लद्दाख:52.02 %
महाराष्ट्र :27.78%
ओडिशा:35.31 %
उत्तर प्रदेश:39.55 %
पश्चिम बंगाल : 48.41 %

सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत

बिहार: 21.11%
जम्मू और कश्मीर: 21.37 %
झारखंड: 26.18 %
लद्दाख: 27.87 %
महाराष्ट्र: 15.93 %
ओडिशा: 21.07 %
उत्तर प्रदेश: 27.76 %
पश्चिम बंगाल: 32.70 %

पांचवे चरण में 8 राज्यों में सुबह 9 बजे तक 10.28 फीसदी मतदान.

बिहार – 8.86 %
जम्मू कश्मीर – 7.63 %
झारखंड – 11.68 %
लद्दाख – 10.51 %
महाराष्ट्र – 6.33 %
ओडिशा – 6.87 %
उत्तर प्रदेश – 12.89 %
पश्चिम बंगाल – 15.35 %

इस दौर में 4.26 करोड़ महिलाओं और 5,409 ‘थर्ड जेंडर’ के मतदाताओं सहित 8.95 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं और 94,732 मतदान केंद्रों पर 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं.

आज कहां-कहां हो रहा मतदान ?

आज महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 3, ओडिशा की 5 और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान जारी.पांचवें चरण में जिन सीट पर मतदान हो रहा उनमें से 40 से अधिक सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments