Saturday, July 6, 2024
Homeभारतममता बनर्जी ने बताया, भाजपा कब करवा रही है लोकसभा चुनाव!

ममता बनर्जी ने बताया, भाजपा कब करवा रही है लोकसभा चुनाव!

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस साल दिसंबर में ही लोकसभा चुनाव करा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए सभी हेलीकॉप्टर पहले से ही बुक कर लिए हैं। ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई की एक रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने आगाह किया कि यदि भाजपा को केंद्र में लगातार तीसरा कार्यकाल मिलता है तो देश को ‘निरंकुश’ शासन का सामना करना पड़ेगा।

बोलीं, भाजपा बनाएगी नफरत का देश

ममता ने कहा,अगर भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में लौटती है, तो देश को निरंकुश शासन का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, मुझे आशंका है कि भाजपा दिसंबर 2023 में ही लोकसभा चुनाव करा सकती है। भाजपा ने पहले ही हमारे देश को समुदायों के बीच कटुता वाले देश में बदल दिया है। अगर वे सत्ता में वापसी करते हैं, तो इससे हमारा देश नफरत का देश बन जाएगा। गौरतलब है कि अगला आम चुनाव 2024 में होना है।

ममता ने किया यह बड़ा दावा

ममता ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने पहले ही सभी हेलीकॉप्टर बुक कर लिए हैं। ताकि अन्य राजनीतिक दल प्रचार के लिए उनका इस्तेमाल नहीं कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments