Monday, March 16, 2026
Homeताजा खबरLandslide In Uttrakhand : उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल धंसी, 36 मजदूर फंसे,...

Landslide In Uttrakhand : उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल धंसी, 36 मजदूर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

यमनोत्री। उत्तरकाशी में यमुनोत्री में रविवार को बड़ा हादसा घट गया। नेशनल हाईवे पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक आलवेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत सुरंग निर्माण का कार्य चल रहा है। सुरंग का निर्माण एनएचआईडीसीएल की देखरेख में नवयुगा कंपनी कर रही है। सुबह सुरंग में अचानक बड़े पैमाने पर भूस्खलन हो गया। इससे सुरंग धंस गई। सुरंग के भीतर 36 से ज्यादा मजूदर फंसे गए। प्रशासन ने मौके पर 108 एंबुलेंस भी तैनात कर दी।

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ रेस्क्यू में जुटी हुई है। आसपास के तमाम लोगों की भीड़ भी मौके पर पहुंच चुकी है। लोग सुरंग में फंसे श्रमिकों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने बताया कि अभी किसी की मौत की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब पांच बजे सुरंग में भूस्खलन हुआ। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। सिलक्यारा की ओर सुरंग के द्वार से 200 मीटर की दूरी पर यह भूस्खलन हुआ।

बताया जा रहा है कि भूस्खलन सुरंग द्वार से दो सौ मीटर भीतर की ओर हुआ है। मजदूर वाहन द्वार से करीब 2800 मीटर अंदर फंसे हुए हैं। उनको सुरक्षित बचाने के लिए बचाव दल जुटे हुए हैं। इस हादसे से मौके पर अफरा तफरी का माहौल है।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular