Friday, November 28, 2025
HomeBiharBihar Chunav 2025 : अमित शाह ने बोला विपक्षी दलों के नेताओं...

Bihar Chunav 2025 : अमित शाह ने बोला विपक्षी दलों के नेताओं पर बड़ा हमला, कहा- लालू-राबड़ी-राहुल के पास बिहार के विकास का कोई एजेंडा नहीं

गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में चुनावी रैली के दौरान राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू-राबड़ी शासन में गरीबों की अनदेखी हुई और घुसपैठियों को संरक्षण मिला। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने बिहार से नक्सलवाद खत्म किया और वादा किया कि अगले पांच साल में राज्य को विकसित राज्यों में शामिल किया जाएगा।

Bihar Chunav 2025 : जमुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को विपक्षी दलों के नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के गठबंधन के पास बिहार के विकास का कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि इनके शासनकाल में गरीबों के लिए कुछ नहीं किया गया, बल्कि घुसपैठियों को संरक्षण दिया गया।

जो लोग सिर्फ अपने बेटे-बेटियों के हित की चिंता करते हैं, वो बिहार को विकसित राज्य नहीं बना सकते : शाह

शाह ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जो लोग केवल अपने बेटे-बेटियों के हित की चिंता करते हैं, वे बिहार को विकसित राज्य नहीं बना सकते। उन्होंने कहा, ‘‘हमें पांच साल का और मौका दीजिए, बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। राज्य को बाढ़ की समस्या से मुक्त किया जाएगा। लालू-राबड़ी-राहुल के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है।’’

शाह ने आरोप लगाया, इन लोगों ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, सिवाय उन घुसपैठियों को संरक्षण देने के, जो गरीबों की नौकरियां, राशन और संसाधन छीन रहे हैं। क्या ऐसे लोग बिहार को विकसित राज्य बना सकते हैं? कभी नहीं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के शासनकाल में गया, औरंगाबाद, जमुई और अन्य क्षेत्रों में माओवादी हिंसा चरम पर थी। शाह ने दावा किया कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार से नक्सलवाद का सफाया किया गया।

राहुल गांधी को सेना के जवानों की जाति और धर्म पूछने पर शर्म आनी चाहिए: शाह

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सेना के जवानों की जाति और धर्म जानने की बात कहने पर ‘शर्म’ आनी चाहिए। बिहार के मधुबनी, पश्चिम चंपारण और मोतिहारी जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ‘‘अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए’’ देश की नौकरियां छीन रहे हैं और सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। उनका कहना था कि बिहार विधानसभा चुनाव ‘‘राज्य को घुसपैठियों से मुक्त करने’’ का चुनाव है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने शाह ने कहा, राहुल गांधी को सेना के जवानों की जाति और धर्म जानने की बात करने पर शर्म आनी चाहिए। हमारी सेना में किसी जवान के साथ जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मंगलवार को बिहार में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि पिछड़ी जातियों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का निजी क्षेत्र, न्यायपालिका, नौकरशाही और सशस्त्र बलों में बहुत कम प्रतिनिधित्व है, जबकि 10 प्रतिशत लोग इन संस्थानों पर नियंत्रण रखते हैं।

शाह ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शासन के दौरान हत्या, नरसंहार और बलात्कार की घटनाएं आम थीं। उनका कहना था कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में ‘‘किसी बाहुबली के लिए जगह नहीं है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मखाना बोर्ड’ बनाया। अगर लालू एंड कंपनी सत्ता में आई तो वे ‘घुसपैठिया घुसाओ बोर्ड’ बना देंगे। शाह ने कहा कि बिहार में ‘‘जंगलराज’’ की वापसी रोकने का काम केवल नरेंद्र मोदी–नीतीश कुमार की जोड़ी ही कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद और राहुल गांधी राज्य में ‘घुसपैठियों का रास्ता खोलने’ की कोशिश कर रहे हैं।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular