Saturday, October 5, 2024
Homeकोटाकोटा फिर चर्चा में, लेकिन वजह कुछ और...

कोटा फिर चर्चा में, लेकिन वजह कुछ और…

कोटा। दो नाबालिगों के लापता होने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोटा पुलिस और मानव तस्करी रोधी दस्ते ने उन्हें शहर के रेलवे स्टेशन से उस समय पकड़ लिया जब दोनों जयपुर-मुंबई ट्रेन में सवार थे। पुलिस ने बताया कि कोटा में कोचिंग की पढ़ाई कर रहा 16 वर्षीय छात्र और महाराष्ट्र की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की सोशल मीडिया के माध्यम से मित्र बने थे। दोनों बुधवार की रात करीब 11 बजे कोटा जंक्शन पर मिले।

कोटा शहर के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि लड़के के पिता ने 11 सितंबर को जवाहर नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा गत शनिवार से लापता है। उन्होंने कहा कि एक और शिकायत लड़की के लापता होने के संबंध में महाराष्ट्र के वर्धा जिले के देवली पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लड़का 10 सितंबर को कोटा से ट्रेन के जरिये नागपुर पहुंचा था और इसके बाद 14 साल की लड़की के साथ जयपुर गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगे की जांच में जानकारी मिली कि दोनों नाबालिग जयपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हैं जिसके बाद जवाहर नगर पुलिस और मानव तस्करी रोधी दस्ते ने संयुक्त अभियान चलाया और बुधवार की रात करीब 11 बजे उन्हें कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि लड़की के बारे में वर्धा पुलिस को जानकारी दे दी गई है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments