Saturday, July 6, 2024
HomeCrime Newsकिशोरी पेडनेकर आर्थिक अपराध शाखा के सामने हुई पेश   

किशोरी पेडनेकर आर्थिक अपराध शाखा के सामने हुई पेश   

मुंबई। मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों के शवों के लिए बैग खरीदने में हुए कथित घोटाले के सिलसिले में बुधवार को इस सप्ताह दूसरी बार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के सामने पेश हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि पेडनेकर पूर्वाह्न करीब 11 बजे दक्षिण मुंबई में EOW के कार्यालय पहुंचीं। इससे पहले, पेडनेकर सोमवार को EOW के सामने पेश हुई थीं, तब पुलिस ने उनसे 2 घंटे तक पूछताछ की थी।

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाख (EOW) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120 (बी) (आपराधिक साजिश) सहित विभिन्न धाराओं के तहत पेडनेकर और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के 2 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।   

शिकायत में महामारी के दौरान बीएमसी द्वारा संक्रमण से जान गंवाने वाले मरीजों के शवों के लिए बैग, दूसरे लोगों के लिए मास्क व अन्य वस्तुओं की खरीद और स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रबंधन में अनियमितता व धनराशि का गलत तरीके से प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। पेडनेकर नवंबर 2019 से मार्च 2022 तक महापौर रही थीं।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments