Saturday, July 6, 2024
Homeताजा खबरKisan Andolan Update: प्रदर्शनकारी किसानों के साथ सरकार की बैठक, बातचीत से...

Kisan Andolan Update: प्रदर्शनकारी किसानों के साथ सरकार की बैठक, बातचीत से निकलेगा समाधान ?

चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा सीमा पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच जारी गतिरोध के मध्य तीन केंद्रीय मंत्रियों की एक समिति गुरुवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं से एक फिर वार्ता करेगी कृषि व किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर यहां शाम 5 बजे किसान नेताओं से मुलाकात करेंगे। यह दोनों पक्षों के बीच तीसरे चरण की वार्ता होगी। 8 और 12 फरवरी को हुई पहले दो चरण की वार्ता बेनतीजा रही थी।

Patiala: Police use tear gas to disperse farmers gathered at the Punjab-Haryana Shambhu border during their ‘Delhi Chalo’ march, in Patiala district, Wednesday, Feb. 14, 2024. (PTI Photo)(PTI02_14_2024_000310B)

पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली की ओर कूच करने का आह्वान किया है और वे पंजाब और हरियाणा की शंभू ,खनौरी सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। किसान नेताओं ने कहा कि वे बैठक होने तक दिल्ली की ओर बढ़ने का कोई नया प्रयास नहीं करेंगे,उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई केंद्र के प्रस्तावों के आधार पर तय की जाएगी।

पंजाब में किसानों का 4 घंटे रेल रोको अभियान

भारतीय किसान यूनियन और बीकेयू दकौंदा ने गुरुवार को राज्य में ‘रेल रोको’ का आह्वान किया है। किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक 7 स्थानों पर रेल की पटरियों पर बैठेंगे। शंभू और खनौरी सीमाओं पर हरियाणा के सुरक्षा कर्मियों द्वारा प्रदर्शकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने और पानी की बौछारों का इस्तेमाल करने के विरोध में यह फैसला किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने भी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

हरियाणा बॉर्डर सील

हरियाणा पुलिस ने किसानों को उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में दिल्ली जाने से रोकने के लिए अवरोधक लगाकर सीमा सील कर दी है। अंबाला के समीप शंभू सीमा पर सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार को रुक-रुक कर आंसू गैस के गोले छोड़े। जब भी किसानों का कोई समूह अवरोधकों की ओर बढ़ने की कोशिश करता,तो आंसू गैस के गोले छोड़ दिए जाते। प्रदर्शनकारियों ने भी सुरक्षा कर्मियों पर पथराव किया। हरियाणा के जींद जिले में दाता सिंहवाला-खनौरी सीमा पर भी इसी तरह का गतिरोध जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments